आगरालीक्स …Agra News: आगरा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के ढ़ाई साल के बेटे को बिना बताए नौकरानी अपने साथ ले गई, बेटे के काफी देर तक दिखाई ना देने पर खलबली मच गई, सीसीटीवी की जांच की गई। पुलिस भी तलाश में जुट गई, नौकरानी बेटे को लेकर आई गई, उसे हटा दिया है।
आगरा की पॉश कॉलोनी कमला नगर में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर पर नौकरानी काम करती है। सोमवार दोपहर में नौकरानी उनके बेटे को बिना बताए लेकर चली गई। बेटा घर में दिखाई नहीं दिया तो खलबली मच गई। परिजन तलाश में जुट गए, पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच में जुट गई।
सीसीटीवी की जांच, शाम को छोड़कर चली गई नौकरानी
परिजनों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर के बेटे की तलाश शुरू कर दी, सीसीटीवी की जांच की गई। पुलिस भी तलाश में जुट गई। सोमवार शाम 6.40 बजे नौकरानी सॉफ्टवेयर इंजीनियर के बेटे को लेकर आ गई, पुलिस का कहना है कि नौकरानी बेटे को दयालबाग की तरफ लेकर चली गई थी उसे आने में देर हो गई। वह उसे घर छोड़कर चली गई इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।