Wednesday , 2 September 2026
Home बिगलीक्स Agra Live News: State Bank employees in Agra held a candlelight march and announced a two-day strike….#agranews
बिगलीक्स

Agra Live News: State Bank employees in Agra held a candlelight march and announced a two-day strike….#agranews

212

आगरालीक्स…आगरा में स्टेट बैंक कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकाल किया दो दिन हड़ताल का ऐलान. लगातार पांच दिन एसबीआई में नहीं होगा काम…जानें क्या हैं मांगें

भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारी दो दिन हड़ताल पर जा रहे हैं. ऐसे में एसबीआई में पांच दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं. कल 23 मई को चौथा शनिवार का अवकाश है तो 24 को रविवार का साप्ताहिक अवकाश. मांगों को लेकर एसबीआई कर्मचारी संघ 25 और 26 मई को हड़ताल पर जा रहे हैं तो अगले दिन 27 मई को बकरीद का अवकाश रहेगा. ऐसे में पांच दिन एसबीआई की बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी.

विरोध प्रदर्शन और कैंडल मार्च
​ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन के तत्वावधान में आगरा में भारतीय स्टेट बैंक के 'वर्कमैन' (Workmen) श्रेणी के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर केंद्र सरकार एवं बैंक के उच्च प्रबंधन के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है. अपनी मांगों के समर्थन में कर्मचारी आगामी 25 और 26 मई 2026 को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे.
​इसी क्रम में, आज 22 मई 2026 को आगरा शहर की विभिन्न शाखाओं से आए सैकड़ों कर्मचारियों ने संजय प्लेस स्थित भारतीय स्टेट बैंक के प्रशासनिक कार्यालय से शाम छह बजे एक कैंडल मार्च निकाला, जो शहीद स्मारक पार्क पर जाकर समाप्त हुआ.

16 प्रमुख मांगों को लेकर होगी हड़ताल
​प्रदर्शन को संबोधित करते हुए उप-महासचिव गजेंद्र सिंह ने कहा कि हमारी 16 प्रमुख मांगें हैं, जिनमें मैसेंजर और गार्डों की भर्ती शीघ्र किया जाना अत्यंत आवश्यक है; विशेष रूप से मैसेंजर की भर्ती पिछले 29 वर्षों से नहीं की गई है. ​सहायक महासचिव सुरेश बाबू ने संगठन की अन्य मांगों को रेखांकित करते हुए बताया कि बैंकों में कर्मचारियों एवं ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए. आगामी 25 एवं 26 मई को प्रस्तावित दो दिवसीय हड़ताल का बैंकिंग कामकाज पर व्यापक प्रभाव पड़ सकता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि शाखाओं में कर्मचारियों की कमी है और मैसेंजर एवं सुरक्षा गार्डों की भर्ती अविलंब की जाए. साथ ही, उन्होंने वर्ष 2019 या उसके बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए 'इंटर-सर्कल ट्रांसफर' की सुविधा को पुनः बहाल करने की मांग की.

ये रहे मौजूद
एसबीआई आगरा मॉड्यूल की लगभग 220 शाखाएं इस हड़ताल में शामिल रहेंगी और लगभग 1150 बैंक कर्मचारी इस आंदोलन में भाग लेंगे. प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से गजेंद्र सिंह (उप-महासचिव), सुरेश बाबू (सहायक महासचिव), विनोद यादव, आनंद चतुर्वेदी, शुभम वर्मा, के.सी. गुप्ता, जगजीत सिंह एवं गार्गी अवस्थी सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Video, Uttar Pradesh Sindhi Academy, Lucknow, and International Sindhi Samaj Organization (Women’s Wing) celebrated the grand festival of Teejri in Agra

आगरालीक्स…आगरा में टीजड़ी पर्व पर सिंधी संस्कृति और समृद्ध विरासत की अनूठी...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Heavy rain start in Agra

आगरालीक्स आगरा में गर्मी और उमस के बीच तेज बारिश शुरू, जानें...

बिगलीक्समथुरामथुरालीक्स

Mathura Janmashtami Update: 600 Pass for Mangla Aarti on 4-5 September Mid Night from 1.55 AM, Full Process

मथुरालीक्स वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी पर साल में एक...

बिगलीक्स

Agra News Live: 7 More days for E KYC of 1.47 Lakh LPG Gas Customers in Agra

आगरालीक्स आगरा में एलपीजी गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं को ई केवाईसी कराने के...

error: Content is protected !!