आगरालीक्स…Agra News: वीडियो देखें आगरा में युवक की हत्या के मामले में दरोगा निलंबित, एसओ की जांच। हत्यारोपी मुठभेड़ में अरेस्ट। सिटी जोन के 36 दरोगाओं की जांच के आदेश।
आगरा के जैतपुर के रुपपुरा गांव में भागवत प्रदीप मिश्रा की संतोषी माता मंदिर में आरती करते समय 18 जून को गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मुठभेड़ में हत्या करने के आरोप में सोमेश पाराशर को अरेस्ट कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि पिछले साल फरवरी में प्रदीप मिश्रा ने सोमेश के पिता कन्हैयालाल पाराशर के साथ मारपीट कर बेइज्जत किया था, इसका बदला लेने के लिए उसने प्रदीप मिश्रा की हत्या की।
दरोगा निलंबित, एसओ की जांच
वहीं, इस मामले में प्रदीप मिश्रा और उनके परिजनों ने थाने में तहरीर देते हुए जान को खतरा बताया था लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। प्रदीप मिश्रा के परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले को गंभीरता से लेती तो प्रदीप मिश्रा की जान बच सकती थी। इस मामले में डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने हल्का इंचार्ज दरोगा प्रवेश दुबे की निलंबित कर दिया है और एसओ जैतपुर दीपक कुमार की जांच बिठा दी है।
विवेचना निस्तारण न करने में फंसे दरोगा
सिटी जोन के 36 दरोगा विवेचना निस्तारण न करने में फंस गए हैं, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, समयावधि पूरी होने के बाद भी विवेचना निस्तारण न करने पर 36 दरोगाओं को नोटिस दिए जाएंगे, संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।