Saturday , 24 October 2026
Home आगरा Agra Live News: The BJP’s campaign chariot will take the government’s schemes to every single person in Agra…#agranews
आगरा

Agra Live News: The BJP’s campaign chariot will take the government’s schemes to every single person in Agra…#agranews

223

आगरालीक्स…आगरा में भाजपा ने शुरू की 2027 चुनाव की तैयारियां. शहर में​ जगह—जगह घूमेगा प्रचार रथ. सरकार की योजनाओं की दी जाएगी जानकारियां

केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं पात्र लाभार्थियों तक उनका लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नरेन्द्र से नरेन्द्र की ओर अभियान के तहत आगरा लोकसभा क्षेत्र में एक विशेष रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन का उद्घाटन होटल होली डे इन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता इं. किशन (सीटू चौहान) ने भाजपा का ध्वज फहराकर किया। उस अवसर पर उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे आयुष्मान कार्ड योजना, पेंशन योजनाएं (वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन) प्रधानमंत्री योजना की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना और यह सुनिश्चित करना है कि पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें। रथ यात्रा के माध्यम से आगरा लोकसभा क्षेत्र के गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर लोगों को योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा।

रथ यात्रा के दौरान विशेषज्ञों की टीम भी साथ रहेगी, जो लोगों की समस्याओं को सुनेगी और उन्हें योजनाओं के लिए आवेदन करने में सहायता प्रदान करेगी। इसके अलावा, मौके पर ही आवश्यक दस्तावेजों की जांच और पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम के अंत में भगवा ध्वज फहराकर रथ को रवाना किया गया। यह रथ यात्रा आगामी दिनों में आगरा लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण करेगी और अधिक से अधिक लोगों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाएगी। आयोजकों ने उम्मीद जताई कि इस पहल से न केवल जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का सीधा लाभ भी मिलेगा, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी। उद्देश्य 3 माह में कम से कम 20 हजार लाभार्थियों को लाभ पहुंचाना है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सेवानिवृत्त सीओ धर्मेन्द्र चौहान, श्याम सुन्दर परमार, अभिषेक सिंह, बंसत यादव आदि उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Rashifal Saturday, 24th October 2026

आगरालीक्स…24 अक्टूबर शनिवार का राशिफल. कई राशियों के लिए दिन हो सकता...

आगरा

Ramlila Agra 2026: The grand coronation of Lord Ram, seated upon a golden throne…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की रामलीला में हुआ श्रीराम का भव्य राज्याभिषेक. स्वर्ण सिंहासन पर...

आगरा

Agra Weather: Signs of a change in weather in Agra; lightning, rain, and strong winds are expected…#agranews

आगरालीक्स...आगरा में मौसम बदलने के संकेत. आकाशीय बिजली, बारिश और तेज हवाएं...

आगरा

Agra News: A grand Dandiya evening hosted by the Rosebud Club in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सजी भव्य डांडिया की शाम. रोजबड क्लब की महिलाओं ने...

error: Content is protected !!