Friday , 22 May 2026
Home बिगलीक्स Agra Live News: The door-to-door census began in Agra. The Taj Mahal, Agra Fort, Buland Darwaza, and other areas were first numbered…#agranews
बिगलीक्स

Agra Live News: The door-to-door census began in Agra. The Taj Mahal, Agra Fort, Buland Darwaza, and other areas were first numbered…#agranews

35

आगरालीक्स…आगरा में घर—घर जाकर शुरू हुई जनगणना. सबसे पहले ताजमहल, आगरा फोर्ट, बुलंद दरवाजा आदि की भी हुई नंबरिंग…घर—घर जाकर मकानों की भी हुई गणना

आगरा में भारत की जनगणना-2027 का भव्य शुभारंभ हो गया है, प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी. उक्त कार्य हेतु प्रगणकों व सुपरवाइजरों के घरों में पहुंचने पर आमजन द्वारा उनका माला पहना कर, टीका लगा एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया. भारत की जनगणना-2027 हेतु आमजन में अत्यंत उल्लास व उत्साह देखा गया, आज से प्रारम्भ हुए जनगणना के अन्तर्गत मकान सूचीकरण कार्यक्रम सम्पूर्ण जनपद में चलाया गया. भारत की जनगणना-2027 के अन्तर्गत प्रथम चरण का शुभारम्भ विश्वदाय स्मारक, हेरिटेज बिल्डिंग यथा ताजमहल, लाल किला, बुलंद दरवाजा फतेहपुर सीकरी आदि की प्रगणक व सुपरवाइजर द्वारा नम्बरिंग/चिन्हिकरण कर की गई.

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि जनगणना के इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा अपने घर व मकान सूचीकरण, परिवार का विवरण प्रगणक के माध्यम से दर्ज कराएं, उन्होंने आश्वस्त किया कि जन गणना के दौरान प्रदान की गई समस्त जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी. उन्होंने यह भी अपील की है कि जब गणनाकर्ता (प्रगणक) गणना हेतु आपके घर जाये तो पूछे गये प्रश्नों का सही-सही उत्तर प्रगणक को दें। क्योंकि आपके द्वारा दिया गया सही आंकड़ा प्रदेश, राज्य एवं देश की प्रगति में अपना विशेष योगदान देगा.

गौरतलब है कि जनपद में 07 मई से 21 मई तक स्वगणना हेतु प्रभावी अभियान चलाया गया, जिसमें जनपदवासियों द्वारा उत्साहपूर्वक स्वगणना में भाग लिया गया. स्वगणना के अन्तर्गत मीडिया डे, ज्यूडिशियल डे, शिक्षा दिवस, मेडिकल डे, पुलिस डे इत्यादि का आयोजन कर स्वगणना हेतु प्रेरित किया गया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Gangster Alok Yadav sentenced to life imprisonment by the court and also imposed a fine…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गैंगस्टर आलोक यादव को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की...

बिगलीक्स

Agra Live News: State Bank employees in Agra held a candlelight march and announced a two-day strike….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में स्टेट बैंक कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकाल किया दो दिन...

बिगलीक्स

Agra Weather: Today’s temperature in Agra was 45.3 degrees Celsius. Agra was the fourth hottest city in Uttar Pradesh…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आज का तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस. यूपी में चौथा सबसे...

बिगलीक्स

Agra Live News: Diocese of Agra Secretary & Treasurer resign,

आगरालीक्स …Agra News: डायोसिस आफ आगरा के कोषाध्यक्ष और सचिव ने पद...

error: Content is protected !!