आगरालीक्स…आगरा में रात को हो सकती है बारिश, शाम से बदला मौसम. तेज हवाओं के साथ बादल छाए. दिन में भीषण गर्मी पड़ी. तापमान फिर 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा.
आगरा में गर्मी ने फिर से तेवर दिखाए हैं. सोमवार सुबह से ही सूरज की तेज किरणें झुलसा रही हैं. लेकिन शाम को मौसम फिर बदल गया. तेज हवाएं भी चलीं और आसमान में बादलों का डेरा भी लगा है. मौसम विभाग ने रात को तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार जताए हैं.सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में प्री मानसून की बारिश हो सकती है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 15/06/26) 38.6
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 15/06/26) 26.6
Departure from Normal(oC) -1.4