आगरालीक्स…आगरा में फर्जी कागजात बनाकर जमीन बेची जा रही थी. पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा. आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज सभी मिले फर्जी..
आगरा की थाना सदर पुलिस ने फर्जी कागजात तैयार कर एक भू स्वामी की जमीन बेचने के आरोप में तीन व्यक्ति् को अरेस्ट किया है. पुलिस को आरोपियों के पास से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य कूटरचित दस्तावेज मिले हैं. इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.पकड़े गए आरोपियों के नाम
गजेंद्र चौधरी उर्फ भोला पुत्र ब्रजेश सिंह निवासी ग्राम बिजौरा, थाना फरह, मथुरा
किशनवीर पुत्र भूपेंद्र सिंह निवासी मुंडेरा थाना मलपुरा आगरा
ओमवरी पुत्र जनम सिंह निवासी कागारौल आगरा
जानिए पूरा मामला
डीसीपी सिटी ने बताया कि थाना सदर बाजार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति एक भू स्वामी की जमीन को फर्जी तरीके से बेचने की कोशिश कर रहे हैं. इस पर पुलिस ने संबंधित भू स्वामी से संपर्क किया तो उसने स्पष्ट किया कि उसने अपनी जमीन नहीं बेची है और कुछ लोग फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसकी जमीन हड़पना चाह रहे हैं. सूचना पर पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में इन्होंने बताया कि उन्होंने भू स्वामी के नाम से फर्जी डॉक्युमेंट से दस्तावेज तैयार कर बेचने की साजिश की थी. पुलिस को इनके पास से दो फर्जी आधार कार्ड, एक फर्जी पैन कार्ड, खसरा खतौनी अप्रमाणित प्रति बरामद की है.