Tuesday , 1 September 2026
Home आगरा Agra Live News: Traffic diversions in place in Agra for Muharram…#agranews
आगरा

Agra Live News: Traffic diversions in place in Agra for Muharram…#agranews

193

आगरालीक्स…आगरा में मोहर्रम को लेकर यातायात डायवर्जन जारी.सुल्तानगंज पुलिया ओवरब्रिज के नीचे नहीं जा सकेगा कोई भी वाहन..लोहामंडी, बोेदला, रुई की मंडी, धूलियागंज में भी जारी होंगे नियम

मोहर्रम का पर्व 26 जून को मनाया जाएगा. ताजिए निकलेंगे. ऐसे में यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन जारी किया गया है.

  1. पाय चौकी थाना कोतवाली के ताजिये को दृष्टिगत रखते हुए ढाकरान, सदर भट्टी की ओर जाने वाले ऑटो / ई- रिक्शा व चार पहिया वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे। यह वाहन छीपीटोला, बिजलीघर, चक्कीपाट होते हुए अपने गतव्य को जाएंगे।
  2. धूलियागंज चौराहे से सदर भट्टी, ढाकरान की ओर आने वाले दो पहिया / चार पहिया वाहन सेंट जोन्स चौराहा व हरीपर्वत चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
  3. पालीवाल पार्क पीर कल्यानी की ओर से सुल्तानगंज पुलिया को जाने वाले वाहन जीवनी मण्डी, वाटर वर्क्स एवं अन्य वैकल्पिक मार्ग से होकर अपने गंतव्य को जाएंगे ।
  4. सुल्तानगंज की पुलिया से पालीवॉल पार्क की ओर जाने वाले वाहन वाटर वर्क्स जीवनी मण्डी व अन्य वैकल्पिक मार्ग से अपने गंतव्य को जाएंगे।
  5. वाटर वर्क्स कमला नगर की ओर से विजय नगर भगवान टाकीज को जाने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहन सुल्तानगंज ओवर ब्रिज के ऊपर से अपने गंतव्य को जायेंगे ।
  6. भगवान टाकीज से कमला नगर वाटर वर्क्स की ओर जाने वाले वाहन सर्विस रोड से न जाकर सुल्तानगंज पुलिया ओवर ब्रिज से अपने गंतव्य को जायेंगे ।
  7. सुल्तानगंज पुलिया ओवर ब्रिज के नीचे सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बन्द रहेगा।
  8. एत्माददोला तिराहा से नया पुल (अम्बेडकर पुल पर वाहनों का आवागमन पूर्ण रूपेण प्रतिबन्धित रहेगा।) उक्त वाहन रामबाग, वाटर वर्क्स, जीवनी मण्डी होकर अपने गंतव्य को जाएंगे ।
  9. यमुना किनारा से एत्माद्दौला जाने वाले वाहन जीवनी मण्डी वाटर वर्क्स रामबाग होकर एत्माद्दौला को जायेंगे ।
  10. दो पहिया चार पहिया वाहन यमुना किनारे होकर स्टैची पुल से होकर एत्माद्दौला आ जा सकते हैं।
    11.
    . लोहामंडी की ओर से बोदला की ओर आने वाले वाहन मंदिया कटरा करकुंज आवास विकास होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
  11. बोदला की ओर से लोहामंडी जाने वाले वाहन कारगिल पेट्रोल पम्प करकुंज होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।
  12. रुई की मण्डी भोगीपुरा सीओडी चौराहो से ऑटो / ई-रिक्शा का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
  13. तहसील चौराहा से शाहगंज की तरफ ऑटो ई-रिक्शा का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
  14. सेन्ट जॉन्स से लोहामण्डी एवं बोदला व कोठी मीनाबाजार की ओर ऑटो / ई-रिक्शा का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगे ।
  15. सदर भट्टी से मीरा हुसैनी तिराहा व हींग की मण्डी पुलिया की तरफ समस्त प्रकार के व्यवसायिक वाहनो का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
  16. बिजलीघर चौराहा से सुभाष बाजार तिराहा, मदीना होटल तिराहा, सदर भट्टी की ओर ऑटो / ई-रिक्शा का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा। यह सभी ऑटो / ई-रिक्शा ऑलिया रोड़, छीपीटोला, रावली होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  17. अबू लाला दरगाह से सुल्तानगंज की पुलिया सर्विस रोड़ पर समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।

मोहर्रम के अवसर पर ताजियों को कर्बला ले जाने का समय निर्धारित नहीं होता है एवं शहर के हर मौहल्ले में ताजिया निकलते हैं ।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two special passenger trains to run from Agra Cantt for Janmashtami…#agranews

आगरालीक्स…अच्छी खबर, जन्माष्टमी को लेकर आगरा कैंट से मथुरा के लिए चलेंगी...

आगरा

Agra News Live: 208 critical crash location of Agra share with Google Map, get Alert before 500 meter of crash location

आगरालीक्स आगरा में वाहन चालकों को 500 मीटर पहले सड़क दुर्घटना संभावित...

आगरा

Agra News: Sanskrit festival held at DEI, Agra; deliberations held on possibilities ranging from employment to AI…#agranews

आगरालीक्स…संस्कृत केवल भाषा नहीं, ज्ञान और तकनीक की विरासत…आगरा के डीईआई में...

आगरा

Agra News: Shri Krishna Nandotsav celebrated at Bachpan and Academic Heights School in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन एवं एकेडेमिक हाइट्स स्कूल में मनाया श्रीकृष्ण नंदोत्सव. नन्हे-मुन्ने...

error: Content is protected !!