आगरालीक्स…Agra News: वीडियो देखें आगरा चौपाटी में एडवेंचर स्पोर्ट्स की चिपलाइन से 45 फीट से नीचे गिरकर कारोबारी के बेटे की मौत में मैनेजर और सुरक्षा प्रभारी को भेजा जेल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में माथे की हडडी टूटने और कोमा में जाने से मौत सामने आई है। ( Agra Live News: Two arrested after 16 year old businessman son died in Zipline sports in Agra, Chaupati closed, Video )
आगरा चौपाटी, ताजनगरी जोनल पार्क में फिरोजाबाद के रहने वाले चूड़ी कारोबारी पंकज अग्रवाल अपने बड़े बेटे 16साल के कुनाल अग्रवाल, छोटे बेटे मयंक अग्रवाल और पत्नी रिंकी अग्रवाल के साथ रविवार को आगरा आए थे। वे आगरा चौपाटी पहुंचे, कुनाल ने एडवेंचर स्पोर्ट्स को देख चिपलाइन की जिद की, जिपलाइन 120 फीट लंबी है और 45 फीट हाइट है, इससे एक सिरे से दूसरे सिरे तक तार के सहारे जाते हैं।
17 सेकेंड का वीडियो हो रहा वायरल, लॉक लगाने में हुई लापरवाही
कुनाल अग्रवाल चिपलाइन के लिए पहुंचा, वह चिपलाइन के तार के सहारे आगे बढ़ती है नीचे गिर गया, आशंका है कि चिपलाइन के तार का लॉक ठीक तरह से नहीं लगा। जिससे वह नीचे गिरा, नीचे जाल बिछा हुआ था उससे टकराने के बाद नीचे फर्श पर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि 45 फीट से नीचे गिरने पर कुनाल की दाएं तरफ की हडडी टूट गई, सूजन आने से वह कोमा में चला गया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज, दो को भेजा जेल
इस मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास के अनुसार, जिपलाइन ईओडी कंपनी द्वारा संचालित हो रही थी, पुलिस ने मौके से कंपनी के मैनेजर डिफेंस कॉलोनी निवासी संतोष कुमार दुबे और सुरक्षा प्रभारी दिल्ली के गाजीपुर के रहने वाले अभिषेक को अरेस्ट कर लिया है। कर्मचारी ईओडी कंपनी के मालिक का नाम नहीं बता सके।
आगरा चौपाटी बंद, एडीए करा रहा जांच, शासन ने मांगी रिपोर्ट
हादसे के बाद आगरा चौपाटी को बंद कर दिया गया है, एडीए इस मामले में उच्च स्तरीय जांच करा रहा है जिससे हादसा कैसे हुआ और आगे इस तरह की घटना ना हो इसके लिए इंतजाम किए जा सकें। शासन ने भी इस मामले में रिपोर्ट मांगी है।