आगरालीक्स…वीडियो देखें, दुस्साहस आगरा में प्रधान पुत्र की कार में गोली मारकर हत्या करने वाले शॉर्प शूटर पुलिस की रिवाल्वर छीनकर भागने लगे, पुलिस की फायरिंग में दो बदमाशों के लगी गोली, अरेस्ट, घटना के समय कार में बेटा भी था, बयां की खौफनाक वारदात।
आगरा के जैतपुर के चित्राहाट गांव के शाहपुर गुर्जर गांव के प्रधान रामश्री यादव के बेटे अवनीश यादव अपने बेटे, भाई उपेंद्र यादव कार से सोमवार रात को लौट रहे थे। रामनगरिया के पास इटावा स्टेट हाईवे पर बाइक और कार सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, ताबड़तोड़ फायरिंग से कार का टायर फट गया। कार अवनीश यादव चला रहे थे उन्होंने कार रौक दी। कार के रुकते ही बदमाशों ने चारों तरफ से घेर लिया और अवनीश यादव के सीने में गोली मार दी, उपेंद्र यादव के हाथ में गोली लगी जबकि उनका बेटा सीट के पीछे छिप गया। प्रत्यक्षदर्शी बेटे ने खौफनाक घटना के बारे में बताया कि किस तरह बदमाशों ने उसकी आंखों के सामने पिता अवनीश यादव की हत्या कर दी और फरार हो गए। बदमाशों की धरपकड़ के लिए कई टीमें गठित की गईं। पुलिस की रिवाल्वर छीनकर भागने लगे बदमाशपुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अवनीश यादव की हत्या चुनावी रंजिश में की गई, 2016 से पूर्व प्रधान से रामश्री यादव की रंजिश चल रही थी और पूर्व में भी उन पर हमला किया गया था। पुलिस ने अवनीश यादव की हत्या के आरोप में कृष्णा यादव पुत्र सुखवीर यादव और शिव प्रताप उर्फ गेंदा पुत्र मुकेश यादव को गिरफ्तार किया गया। पुलिस दोनों को साथ लेकर हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी के लिए उदी रोड से कूकापुर की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित रेलवे अंडरपास के पास पहुंची, इसी दौरान शिव प्रताप उर्फ गेंदा द्वारा एक उपनिरीक्षक की सरकारी रिवाल्वर छीनकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया, जवाबी फायरिंग में अभियुक्त शिव प्रताप उर्फ गेंदा के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। दोनों को अरेस्ट कर लिया। एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस (नाल में फंसा हुआ) बरामद किया गया। पकड़े गए दोनों बदमाश थाना चित्राहट के गांव शाहपुर के रहने वाले हैं।