आगरालीक्स…शर्मनाक, फतेहपुर सीकरी स्मारक के अंदर युवती से हुआ गंदा काम. दो युवक पकड़कर ले गए सुनसान जगह. शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज, जांच
आगरा के फतेहपुर सीकरी स्मारक के अंदर रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है. घूमने आई युवती को दो युवक धमकाकर एक सुनसान जगह पर ले गए जहां उसके उसके साथ गंदा काम किया. शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.लघुशंका करते हुए बनाया वीडियो
थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती शनिवार दोपहर को फतेहपुर सीकरी स्मारक घूमने के लिए आई थी. स्मारक घूमते समय युवती लघुशंका के लिए भीड़ से अलग होकर सुनसान जगह पर गई और इसी दौरान दो युवकों ने उसका वीडियो बना लिया. युवती ने जब वीडियो बनाने का विरोध किया तो दोनों युवकों ने उसे धमकाया और पकड़कर एक सुनसान जगह पर ले गए. यहां एक युवक ने उसके साथ रपे किया जबकि दूसरा साथी निगरानी करता रहा.