आगरालीक्स…Agra News: आगरा में निर्माणाधीन होटल की तीसरी मंजिल पर चढ़ी महिला, बोली पति मुझे बहन के घर नहीं जाने दे रहा है। कूद कर जान देने की कहने से मची खलबली।
आगरा के ताजगंज में गुरुवार शाम को एक निर्माणाधीन होटल की तीसरी मंजिल पर महिला चढ़ गई, महिला को अपनी बहन के घर दिल्ली जाना था लेकिन पति ने दिल्ली ले जाने से मना कर दिया। इससे दोनों के बीच में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि महिला निर्माणाधीन होटल की तीसरी मंजिल पर चढ़ने के बाद कूदकर जान देने की कहने लगी।
पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया
महिला के तीसरी मंजिल से कूदकर जान देने की चेतावनी पर पुलिस पहुंच गई, महिला को समझा, उससे कहा कि वह नीचे उतर आए लेकिन वह नीचे आने के लिए तैयार नहीं हुई। इसी दौरान एक पुलिस कर्मी सीढ़ियों से चढ़ने लगा इस पर महिला ने कहा कि वह कूद जाएगी। पुलिस ने महिला के पति को फटकार लगाई, कहा कि पत्नी को दिल्ली लेकर जाओ इसके बाद महिला तीसरी मंजिल से नीचे उतरी।