आगरालीक्स…Agra News: आगरा में एक घर में महिला का शव मिला है, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
आगरा के लोहामंडी क्षेत्र में एक मकान से बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मकान में महिला का शव मिलने पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
एडीसीपी हिमांशु गौरव के अनुसार, बंद घर में फर्श पर 44 साल की नैना तिवारी का शव पड़ा हुआ था, वह अपने भाई सोमवार तिवारी के साथ रहती थी लेकिन भाई कई दिन से घर नहीं आया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि नैना तिवारी का पति से शादी के कुछ दिन बाद तलाक हो गया था, उनकी मां देवी कुमारी को उनके भाई जो नगर निगम में सेनेटरी इंस्पेक्टर थे उन्होंने दिया था। देव कुमारी की भी मौत हो गई, उसके बाद से नैना अपने भाई के साथ रह रही थी। मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है।