Tuesday , 19 May 2026
Home आगरा Agra Live News: Women Undergo Free Health Check-ups in Agra on Mother’s Day…#agranews
आगरा

Agra Live News: Women Undergo Free Health Check-ups in Agra on Mother’s Day…#agranews

92

आगरालीक्स…आगरा में मदर्स डे पर महिलाओं ने कराई निशुल्क स्वास्थ्य जांच. 112 महिलाओं ने उठाया स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श का लाभ

मदर्स डे के अवसर पर महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कुटुंब संस्था और इंडिया राइजिंग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को निःशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि, महिला शांति सेना की अध्यक्ष वत्सला प्रभाकर ने किया। उन्होंने आयोजकों एवं चिकित्सकों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा, "मदर्स डे पर महिलाओं के स्वास्थ्य को समर्पित यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है, क्योंकि स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार और समाज की आधारशिला है।"

कुटुंब संस्था की सचिव तपस्या सिंह ने बताया कि शिविर में 112 महिलाओं ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठाया। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने महिलाओं को विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं पर उचित मार्गदर्शन दिया तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित किया। इंडिया राइजिंग की अध्यक्षा संगीता राठौर ने कहा, "डॉक्टरों के सहयोग के बिना इस प्रकार का सेवा कार्य संभव नहीं है। समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।" कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित होने चाहिए, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होकर स्वस्थ जीवनशैली अपना सकें।

इस अवसर पर विदित सिंघल, अमित कोहली, आशीष बंसल, भूमिका बंसल, सूर्य देव, नितिन जौहरी, ज्योतिषा मित्तल, आकांक्षा अग्रवाल, पारुल अग्रवाल, रीना अग्रवाल, नूतन अग्रवाल, हर्षिता जायसवाल, पूजा भौमिक,अवधेश उपाध्याय, ब्रजेश प्रजापति, अमित कोहली,सूर्यदेव,निशा गुप्ता,वंदना कक्कड़, तरंग त्रिपाठी,शरद गुप्ता,संदीप सिंह, सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: A confluence of devotion and spirituality at the Srimad Bhagwat Gyan Yagna at the Sri Mankameshwar Temple Math in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में श्री मनःकामेश्वर मंदिर मठ के श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ में भक्ति...

आगरा

Agra Live News: A sales manager died while sitting in Agra. Heat stroke is suspected…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बैठे—बैठे सेल्स मैनेजर की मौत. हीट स्ट्रोक के आसार. स्वास्थ्य...

आगरा

Agra’s Temperature 46.5° C: Summer vacations have not yet started in many schools in Agra….#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कई स्कूलों में अभी तक नहीं हुई गर्मियों की छुट्टियां....

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Opposition to Drug Market Shutdown Intensifies; Rift Emerges Among Associations

आगरालीक्स…’व्यापार हमारा कर्म है और मरीजों को दवाएं उपलब्ध कराना हमारा धर्म...

error: Content is protected !!