आगरालीक्स Agra Local News: आगरा के दो दोस्तों की भीषण हादसे में मौत, एक ही हालत गंभीर। ये तीनों अपने दोस्त के घर होली खेलने जा रहे थे।
आगरा के डौकी के गांव बाजिदपुर निवासी 24 साल के ऋषभ, अमरूपुरा थाना सैंया के रहने वाले 18 साल के दुर्गेश और वीरेंद्र हलवाई का काम करते हैं। बुधवार को अपने दोस्तों के घर अमरुपुरा में होली खेलने के लिए ऋ़षभ पहुंचा, यहां होली खेलने के बाद ऋषभ, वीरेंद्र और दुर्गेश ने धौलपुर में रह रहे अपने दोस्त के घर होली खेलने की प्लानिंग की और तीनों बाइक से धौलपुर के लिए बुधवार दोपहर में निकल गए।
मनिया पर कार ने बाइक सवारों को चपेट में लिया, दो की मौके पर ही मौत
आगरा ग्वालियर हाईवे पर मनिया के पास कार ने बाइक सवार तीनों दोस्तों को चपेट में ले लिया। हादसे में ऋषभ और दुर्गेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। कार को छोड़कर उसमें बैठे लोग भाग गए। वीरेंद्र की हालत गंभीर होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। ऋषभ और दुर्गेश की मौत से कोहराम मचा हुआ है।