आगरालीक्स Agra Local News : आगरा में रिटायर अधिकारी का पुलवामा हमले से बताया कनेक्शन, तीन दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 12 लाख रुपये।
सदर के बूंदू कटरा में रह रहे 68 साल के रिटायर विनोद वीर सिंह ने पुलिस को बताया कि 17 फरवरी को उनके पास अनजान नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड यानी एटीएस का अधिकारी बताया, कहा कि पुलवामा हमले के आतंकी को पकड़ा है। उसके पास से डेबिट कार्ड उनके आधार कार्ड से लिंक है। ( Agra Local News : 68 year old retire officer digital arrest for Three days, Rs 12 Lakh duped)
536 करोड़ का लेन देन, तीन दिन तक डिजिटल अरेस्ट
एटीएस अधिकारी बनकर बात करने वाले ने कहा कि आतंकी के पास मिले डेबिट कार्ड से 536 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है और आतंकी के डेबिट कार्ड से आपका आधार नंबर अटैच है। बयान दर्ज कराने के लिए पुणे आने के साथ ही रिटायर अधिकारी से कहा कि उन्हें अरेस्ट किया जाएगा। उम्र और बीमारी का हवाला देने पर एटीएस अधिकारी बनकर बात करने वाले ने कहा कि आनलाइन सुनवाई की व्यवस्था है, आनलाइन सुनवाई का नाटक कर उनके बच्चों और बैंक खातों की जानकारी ले लिया, कहा कि अब किसी को कॉल नहीं करनी है और किसी की कॉल रिसीव भी नहीं करनी है, भरोसा दिलाया कि अधिकारियों से बात कर मदद कर दी जाएगी। इस दौरान एक कॉल और आई, कॉल करने वाले ने खुद को प्रदेश सामंत बताते हुए फोन फोन सर्विलांस पर लगे होने की जानकारी दी। एक और कॉल आई जिसमें उसने खुद को दिल्ली से बताया और काउंसिलिंग की। इस तरह तीन दिन तक डिजिटल अरेस्ट बनाकर रखा।
12 लाख रुपये एकाउंट में कराए जाम
डराने और धमकाने के बाद रिटायर अधिकारी को 22 फरवरी को एसबीआई की ब्रांच में पासबुक सहित अन्य दस्तावेज लेकर जाने के लिए कहा, उनसे कहा कि बैंक एकाउंट में 12 लाख रुपये जमा कर दें, इन्कार करने पर अरेस्ट करने की धमकी दी। उन्होंने 12 लाख रुपये बताए गए खाते में डाल दिए इसके बाद भी उन्हें कॉल आना बंद नहीं हुई, साइबर सेल में शिकायत की है। डीसीपी साइबर क्रइाम आदित्य कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, बैंक खातों की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की धमकी में ना आएं, पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसिया किसी को भी डिजिटल अरेस्ट नहीं करती हैं, इस तरह की कॉल आने पर तुरंत साइबर सेल और पैसे एकाउंट से चले जाने पर 1930 नंबर पर कॉल करें।