Monday , 9 November 2026
Home आगरा Agra Local News: A three-day flower show will be held at the Taj Mahotsav in Agra in 2026…#agranews
आगरा

Agra Local News: A three-day flower show will be held at the Taj Mahotsav in Agra in 2026…#agranews

698

आगरालीक्स…आगरा के ताज महोत्सव 2026 में लगेगा तीन दिवसीय फ्लावर शो. गुलाब और डहेलिया समेत 1500 से अधिक उन्नत किस्म के फूल, फल और सब्जियां की जाएंगी प्रदर्शित…

ब्रज की कला, संस्कृति और पर्यटन को वैश्विक पटल पर नई पहचान दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निरंतर प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में आगामी 'ताज महोत्सव-2026' के साथ उद्यान विभाग द्वारा आयोजित होने वाला 'फ्लावर शो' (पुष्प प्रदर्शनी) इस बार बेहद खास और भव्य होने जा रहा है। इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) के परिसर में 20 से 22 फरवरी तक आयोजित होने वाली यह प्रदर्शनी केवल फूलों की सुंदरता तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसमें राष्ट्रभक्ति का रंग भी देखने को मिलेगा। इस बार ब्रज की समृद्ध संस्कृति के साथ- साथ 'वंदे मातरम्' के 150 गौरवशाली वर्षों का उत्सव भी फूलों के माध्यम से मनाया जाएगा।

'वंदे मातरम्' और ब्रज संस्कृति का अनूठा संगम
इस तीन दिवसीय मंडलीय पुष्प और शाक- भाजी प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण इसकी 'थीम' है। योगी सरकार की मंशा के अनुरूप प्रकृति और राष्ट्रवाद के इस संगम के जरिए आगंतुकों में देशभक्ति का संचार किया जाएगा। उद्यान विभाग द्वारा फूलों से विभिन्न प्रकार की आकृतियां तैयार की जा रही हैं। इनमें जहां एक ओर ब्रज की झलक और भगवान कृष्ण की लीलाएं दिखेंगी, वहीं दूसरी ओर फूलों से राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक भी उकेरे जाएंगे। इस प्रदर्शनी में गुलाब, गेंदा, सूरजमुखी, डहेलिया समेत 1500 से अधिक उन्नत किस्म के फूल, फल और सब्जियां प्रदर्शित की जाएंगी।

19 वर्गों में होंगी 350 तरह की प्रतियोगिताएं
प्रदर्शनी को व्यापक रूप देने के लिए इसे 19 अलग- अलग वर्गों में विभाजित किया गया है, जिसके तहत कुल 350 प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसमें मौसमी फूलदार पौधे, शोभाकार पत्तियां, बहुवर्षीय गमले, बोनसाई, स्कूलेंट, कैक्टस और सगंध पौधों की श्रेणियां शामिल हैं। ये प्रतियोगिताएं राजकीय संस्थाओं, होटलों, नर्सरी और व्यक्तिगत बागवानी प्रेमियों के लिए खुली रहेंगी, जिससे शहर के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

महिलाओं और बच्चों के हुनर को मिलेगा मंच
योगी सरकार के 'महिला सशक्तिकरण' और 'मिशन शक्ति' संकल्प को आगे बढ़ाते हुए फ्लावर शो में महिलाओं की भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया है। महिलाओं के लिए कलात्मक पुष्प सज्जा, मेंहदी, जूड़ा और वेणी सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इतना ही नहीं गृहणियों के हुनर को सम्मान देने के लिए घर के बने अचार, मुरब्बा, कैंडी, स्क्वॉश और केचअप जैसे फल संरक्षण उत्पादों की भी प्रतियोगिता होगी। वहीं बच्चों की रचनात्मकता और प्रकृति के प्रति प्रेम बढ़ाने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

10 फरवरी तक करें आवेदन
पुष्प प्रदर्शनी में भाग लेने के इच्छुक लोग 10 फरवरी 2026 तक अपना आवेदन उद्यान विभाग के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। इसके बाद 14 और 15 फरवरी 2026 को विशेषज्ञ निर्णायक मंडल द्वारा विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं का चयन किया जाएगा। इस दौरान निर्णायक मंडल सेना के उद्यान, बंगला उद्यान और शहर की गृह वाटिकाओं का भी निरीक्षण करेगा।

"मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के विजन के अनुसार हम आगरा को हरा- भरा और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बना रहे हैं। इस बार ब्रज संस्कृति और वंदे मातरम् के 150 वर्ष के गौरव को पुष्प आकृतियों के माध्यम से उकेरा जा रहा है। हमारा लक्ष्य है कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से न केवल पर्यटन बढ़े, बल्कि स्थानीय लोग भी प्रकृति और अपनी विरासत से जुड़ सकें। यह आयोजन आगरा वासियों के लिए एक यादगार अनुभव होगा।" -रजनीश पांडेय, राजकीय उद्यान अधीक्षक

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Diwali 2026: Know the auspicious time of Laxmi-Ganesh Pujan

आगरालीक्स...दिवाली पर लक्ष्मी—गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त जानें. घर और आफिसों के...

आगरा

Obituaries of Agra on 8th November 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Models and self-confidence of little scientists win hearts at DEI PV Primary School in Agra…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के डीईआई पीवी प्राथमिक ​स्कूल में नन्हे वैज्ञानिकों के मॉडल्स और...

आगरा

Find out the auspicious timing for the Lakshmi-Ganesha puja for homes and offices this Diwali

आगरालीक्स...दिवाली पर लक्ष्मी—गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त जानें. घर और आफिसों के...

error: Content is protected !!