आगरालीक्स…आगरा में महिला की खून से लथपथ लाश मिली. सीढ़ियों पर थे खून के धब्बे. हत्या की आशंका. जांच को पहुंची पुलिस
आगरा में एक महिला की खून से लथपथ लाश मिली है. थाना सदर के रोहता में महिला की लाश मिलने से सनसनी मच गई. हत्या की आशंका जताई गई है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच की जा रही है.थाना सदर के रोहता में सोमवार सुबह कुछ लोग टहलने के लिए निकले तो उन्होंने एक मकान की सीढ़ियों पर खून के धब्बे देखे. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके से एक महिला का शव बरामद किया. शव की पहचान की गई तो वह पास की ही रहने वाली 36 साल की पूनम का निकला. पूनम यहां अपनी मां के साथ रहती थी और जूते की हील बनाने का काम करती थी. पूनम की एक बेटी ने बताया कि उसकी मां रविवार रात लगभग 9 बजे से गायब थी. सुबह तक घर न लौटने पर उसकी तलाश की जा रही थी. यहां शव मिला है जांच करने पर मां के शव की पहचान की.
इधर हत्या की सूचना पर एसीपी सदर, एडिशनल डीसीपी अक्षय के साथ थाना सदर पुलिस का फोर्स भी पहुंच गया. मौके पर फारेंसिक की टीमभी पहुंच गई और साक्ष्य जुटा रही है. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. मृतक पूनम के दो बेटे और एक बेटी है. वह अपने पति से पिछले आठ साल से अलग रहकर बच्चों को पाल रही थी. उसका पति फर्रूखाबाद में रहता है और वहीं नौकरी करता है.