आगरालीक्स…Agra News: सिविल सेवा परीक्षा में आगरा की मौरवी तिवारी ने 90 वीं रैंक प्राप्त की है, उनकी मां आईएएस हैं। तनीषा सिंह की 930 वीं रैंक आई है।
आगरा के शास्त्रीपुरम के दुष्यंत नगर की रहने वाली आईएएस रेनू तिवारी और औरेया में आरटीओ स्वदेश तिवारी की बेटी मौरवी तिवारी ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 90 वीं रैंक प्राप्त की है, यह उनका चौथा प्रयास था।
यूनीसेफ में काम करते हुए की तैयारी
मौरवी तिवारी ने सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज से हाईस्कूल और डीपीएस से 12वीं की है। इसके बाद दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की। लंदन से आगे की पढ़ाई करने के बाद वापस लौटीं और यूनीसेफ में काम करने लगीं। इसी दौरान उन्होंने यूपीएससी की आनलाइन तैयारी शुरू की, यूटयूब और टेलीग्राम से तैयारी कर मुकाम हासिल किया है।
तनीष सिंह ने 10.5 लाख पैकेज की नौकरी छोड़ी, हासिल की सफलता
ब्रज द्वारिका कॉलोनी दहतोरा, पश्चिमपुरी के रहने वाले तहसील सदर में राजस्व निरीक्षक हीरा सिंह की बेटी तनीषा सिंह ने कानपुर के एचबीटीआई से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद रिलायंस कंपनी में प्रोसेस इंजीनियर की नौकरी ज्वाइन की। सालाना पैकेज 10.5 लाख रुपये थे, 2023 में नौकरी छोड़ने के बाद सिविल सेवा की परीक्षा में लग गईं, उन्होंने भी आनलाइन और यूटयूब से तैयारी शुरू की। आनलाइन कोचिंग का भी सहारा लिया।