आगरालीक्स…आगरा में हाइटेंशन लाइन से टकराया कंटेनर, आग लगने से 118 फ्रिज जलकर हो गए खाक.
आगरा—जयपुर हाइवे पर गुरुवार दोपहर को एक चलते कंटेनर में आग लग गई. हाईटेंशन लाइन से टकराने के बाद यह आग लगी. कंटनेर में फ्रिज रखे हुए थे. आग लगने से 118 फ्रिज जल गए हैं. सूचना पर पहुंची दमकल ने आग की लपटों पर काबू पाया. करीब 11 लाख रुपये के नुकसान का आंकलन बताया गया है. कैंटर नोएडा से फ्रिज लेकर चेन्नई जा रहा था.
घटना दोपहर एक बजे की बताई गई है. चालक दीपक शर्मा पुत्र सुरेशचंद्र शर्मा निवासी गांव कचनऊ थाना बलदेव, मथुरा कंटेनर में 118 फ्रिज लेकर जा रहा था. पथौली पुल के पास अचानक कंटेनर का टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित सड़क किनारे गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युतल लाइन से जा टकराई. तारों की चपेट में आने से कंटेनर में आग लग गई. चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई. आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार करीब 80 से 85 फ्रिज पूरी तरह से जल गए जबकि बाकी फ्रिज आग और गर्मी के कारण क्षतिग्रसत हो गए. पुलिस का कहना है कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है चालक पूरी तरह सुरक्षित है.