आगरालीक्स ..(28th January 2026) …आगरा के होटल में गैंगवार में राज चौहान की गोली मारकर हत्या करने वालों के करीब पुलिस पहुंच गई है। चार शूटरों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी में रह रहे मूल निवासी बेदई सादाबाद के 23 साल के राज चौहान की जन्मदिन से एक दिन पहले कालिंदी विहार स्थित एसएन गेस्ट हाउस में गोली मारकर हत्या कर दी थी। राज चौहान के सात गोली लगी थी, दो दिसंबर को ही राज चौहान जेल से बाहर आया था उसके समर्थकों ने जुलूस निकाला था।
हत्याकांड का मास्टर माइंड शोएब मंसुरी
पुलिस ने 15 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, सीसीटीवी खंगाले। इसमें सामने आया है कि राज चौहान का जेल के अंदर शोएब अंसारी से विवाद हुआ था, जेल से बाहर आने के बाद राज चौहान ने टेढ़ी बगिया में शोएब के भाई को पीटा था और शोएब को धमकी दीती थी यहां से ही मामला बढ़ता चला गया। पुलिस जांच में हत्याकांड का मास्टर माइंड शोएब सामने आया है कि उसने इटावा के चार शूटरों से हत्या कराई, पुलिस ने शूटरों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
गैंग चलाने वाले 32 किए गए चिन्हित, होगी कार्रवाई
राज चौहान हत्याकांड के बाद पुलिस ने यमुना पार में चल रहे गैंगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 32 लोगों को चिन्हित किया गया है इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।