आगरालीक्स ….आगरा में 130 वर्षों में 28 मार्च का दिन सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग ने दो दिन के लिए हीट वेव के लिए अलर्ट किया है। स्कूल जा रहे बच्चों का रखें विशेष ध्यान।
आगरा में 28 मार्च यानी सोमवार को तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 130 साल यानी 1892 से 2022 तक कभी भी 28 मार्च को तापमान 41.4 डिग्री तक नहीं पहुंचा है। यही नहीं, यूपी में भी आगरा सबसे गर्म शहर रहा। आगरा की गर्मी लोगों को परेशान कर रही हे।
गर्मी से लोगों को बुरा हाल
मंगलवार को भी आगरा में भीषण गर्मी की आशंका है। हालांकि, सुबह सात बजे से मौसम में ठंडक रहती है लेकिन आठ बजे के बाद धूप अपने तेवर दिखाने शुरू कर देती है। दोपहर में तापमान 41 डिग्री तक पहुंच रहा है, न्यूनतम तापमान भी 20 से 21 डिग्री के बीच में बना हुआ है।

कल और परसों हीट वेव के लिए अलर्ट
मौसम विभाग ने बुधवार और शुक्रवार को हीट वेव यानी लू चलने का अलर्ट जारी किया है। इससे धूप में बाहर निकलने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है।
स्कूल जाने वाले बच्चे रखें ध्यान
बाल रोग विशेषज्ञों का कहना है कि स्कूल जा रहे बच्चों को खाली पेट न भेजे, पानी का सेवन अधिक कराएं। छाछ और नीबू शिकंजी दे सकते हैं। अत्यधिक ठंडे पेय पदार्थ भी न दें।
आईएमडी का अनुमान
29-Mar 20.0 40.0 Clear sky
30-Mar 20.0 41.0 Heat Wave
31-Mar 19.0 41.0 Heat Wave
01-Apr 19.0 40.0 Sunny Day
02-Apr 20.0 40.0 Sunny Day
03-Apr 20.0 41.0 Sunny Day