आगरालीक्स…आगरा में सेक्रेड मदर जूनियर स्कूल का 49वां संस्थापक दिवस उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया…
आगरा के सेक्रेड मदर जूनियर विद्यालय का 49वां संस्थापक दिवस अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक नम्रता पनिक्कर एवं प्रधानाचार्या कृतिका तहिलियानी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही पूरे परिसर में उत्सव का वातावरण छा गया। समारोह का कुशल संचालन अंशिका अग्रवाल एवं माधुरी मिश्रा द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली ढंग से आगे बढ़ाया। कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाएं भारती ग्रोवर एवं अमीषा अग्रवाल ने संभालीं। मंच सज्जा की जिम्मेदारी प्रियंका सोनी, अपर्णा राज एवं राशी वर्मा ने बखूबी निभाई, जिससे समारोह की शोभा और भी बढ़ गई।इस अवसर पर सत्र 2025-26 की कैबिनेट को सम्मानित किया गया। विद्यालय की गतिविधियों में निरंतर सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता के लिए माताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं — पोस्टर मेकिंग, डिबेट, कविता पठन , गुड फूड इन टिफिन , बेस्ट ड्रेस्ड, एकल गायन एवं एकल नृत्य , हाउ मच यू नो योर मदर — के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस वर्ष विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कुछ नए पुरस्कार वर्गों की भी शुरुआत की गई। इन पुरस्कारों का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उपलब्धियों ही नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों, संवेदनशीलता, नेतृत्व क्षमता एवं पर्यावरण जागरूकता जैसे गुणों को भी सम्मानित करना है।
विशेष सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में बेस्ट स्टूडेंट अवॉर्ड रुद्र प्रताप सिंह (कक्षा 8), ऑल राउंडर स्पर्श खत्री (कक्षा 8), बेस्ट स्पीकर दिव्यांशी त्यागी (कक्षा 8), अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार वान्या राठौर (कक्षा 4) एवं दिव्यांशी (कक्षा 6) को प्रदान किया गया।एम्पैथी हीरो अवॉर्ड स्पर्श, दर्शिका एवं आरोही को, सनशाइन अवॉर्ड गर्वित गुप्ता (कक्षा 8), एनवायरनमेंटल चैंपियन अवॉर्ड अक्षिता गुप्ता (कक्षा 5) काइंडनेस चैंपियन- सानवी राठौड़ -६ और शिक्षा गौरम को संयुक्त रूप से दिया गया।
इंटीग्रिटी स्टार अवॉर्ड रुद्र प्रताप सिंह
बेस्ट टीम प्लेयर- दिव्यांशी त्यागी
डिस्टिंगग्विश्ड लीडरशिप अवार्ड - सिद्धि शर्मा -२ एवं वैभव चौहान-८ को प्रदान किया गया।
विद्यार्थियों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और समारोह को यादगार बना दिया। शौर्य जिंदल ने पुलवामा अटैक के सातवे साल पर सभी शहीदों को भावपुर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय की निरंतर उन्नति एवं उत्कृष्टता की कामना की। धन्यवाद ज्ञापन हेडमिस्ट्रेस कृतिका तहिलियानी ने दिया।