आगरालीक्स… आगरा के एसएन में केजीएमयू की जूनियर महिला रेजिडेंट के यौन शोषण का आरोपी डॉ. रमीज छह साल तक रहा, एसएन के 3000 छात्रों के रिकॉर्ड खंगाल रही एसटीएफ। ( Agra Local News : SNMC, Agra give 3000 Medical students detail in Dr. Rameej KGMU Case)
केजीएमयू, लखनऊ की जूनियर महिला रजिडेंट के यौन शोषण और धर्मांतरण कराने के प्रयास का आरोपी डॉ. रमीज ने साल 2012 में एसएन में एमबीबीएस में प्रवेश लिया था, फरवरी 2018 तक एसएन मेडिकल कॉलेज में रहा। डॉ. रमीज पर इस्लामिक मेडिकोज ग्रुप बनाकर मेडिकल छात्राओं को जाल में फंसाने के बाद धर्मांतरण कराने का भी आरोप लगा था।
एसएन प्रशासन ने सौंपा रिकॉर्ड
इस मामले की जांच कर रही स्पेशल टास्क फोर्स यानी एसटीएफ की लोकल यूनिट ने एसएन प्रशासन ने डॉ. रमीज के साथ ही 2012 से 2025 तक एसएन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस और एमडी एमएस में प्रवेश लेने वाले जूनियर रेजिडेंट का रिकॉर्ड मांगा था इसमें नाम के साथ ही पता सहित अन्य जानकारियों एसएन प्रशासन ने एसटीएफ को सौंप दी है।
साथी पढ़ने वाले छात्रों के लिंक को तलाश रही एसटीएफ
डॉ. रमीज का मामला सामने आने के बाद धर्मांतरण कराने के लिए मेडिकल छात्रों को फंसाने के हर पहलू की एसटीएफ जांच कर रही है। डॉ. रमीज के संपर्क में रहे मेडिकल छात्रों के साथ ही उसके साथ पढ़ने वालों का भी रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।