आगरालीक्स ….आगरा के सेंट कानरेडस स्कूल का 10 वीं का छात्र लापता, छात्र के पिता सिविल इंजीनियर हैं, पुलिस और परिजन तलाश में जुटे हुए हैं। इन नंबर पर दे सकते हैं सूचना.

आगरा के सेंट कानरेडस स्कूल के 10 वीं के छात्र अनुपम कृष्णा पैराडाइज, कालिंदी विहार 100 फुटा रोड, यमुना पार में अपनी मां रीता के साथ रह रहे हैं। अनुपम के पिता सुधीर कुमार सिविल इंजीनियर हैं और चेन्नई में कार्यरत हैं। सोमवार को अनुपम अपनी साईकिल ठीक कराने के लिए घर से निकला, वह अपने साथ फुटबॉल भी ले गया। काफी देर तक घर न लौटने पर मां रीता घबरा गई, उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से तलाश की लेकिन अनुपम का कोई पता नहीं चला।
पुलिस तलाश में जुटी
अनुपम के बारे में कोई जानकारी न मिलने पर अनहोनी की आशंका जताते हुए मां रीता ने थाना एत्माउददौला में तहरीर दी है। पुलिस भी जांच में जुटी है।
अनुपम के बारे में इन नंबर पर सूचना दे सकते हैं
संपर्क सूत्र –
8191000248
7903302398