आगरालीक्स…. Agra Local News : आगरा में सेंट जोंस रेलवे पुल, रुई की मंडी फाटक, पनवारी फाटक, खेरिया रेलवे पुल चौड़ा होगा। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) में की बैठक में रेलवे व पीडब्ल्यूडी विभाग के समन्वय से धनराशि निर्गत करा कार्य पूर्ण कराने और रुई की मंडी फाटक, पनवारी फाटक, खेरिया रेलवे पुल चौड़ीकरण, विभिन्न स्थानों पर रेलवे लाइन के उपरगामी सेतु आदि विभिन्न कार्यों के लिए सर्वे कार्य कर रिपोर्ट सहित रेलवे डीआरएम, पीडब्ल्यूडी,जिलाधिकारी तथा जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर भविष्य के ट्रैफिक व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु कार्य योजना बनाकर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। ( Agra Local News : St Johns College railway bridge wide)
खेरिया से मलपुरा रोड जो कि मॉडल रोड बनाए जाने हेतु प्रस्तावित है पर संबंधित से बनाए जा रहे डिवाइडर निर्माण का क्या औचित्य है हेतु सवाल जवाब किया गया, मॉडल रोड बनने से पहले समिति अध्यक्ष ने इसे अनावश्यक बताया तथा सर्व प्रथम रोड से अतिक्रमण हटाने, टेक्निकल टीम का गठन कर डिवाइडर का औचित्य, गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश दिए।
जून 2027 तक पूरा होगा मेट्रो का काम
मेट्रो परियोजना की समीक्षा की गई जिसमें बताया गया कि 8379 करोड़ से कार्य जारी है बिजलीघर से आईएसबीटी तक मार्च तक कार्य पूर्ण, आगरा कॉलेज मेट्रो लाइन का कार्य अक्टूबर तक तथा समस्त कार्य जून 2027 तक समय से पूर्व ही कार्य संपन्न हो जाएगा सभी कार्य दी तिथि से पूर्ण किए जा रहे हैं , सभी गड्ढों की मरम्मत करने तथा आमजन केसुचारू आवागमन के निर्देश दिए।
बैठक में बैठक में एनएचएआई की समीक्षा की गई तथा आगामी बैठक में ग्वालियर, फरीदाबाद के पीडी एनएचएआई को भी बैठक में उपस्थिति रहने के निर्देश दिए गए,एनएचएआई पर सिकंदरा, ग्वालियर रोड,एत्मादपुर, खंदौली आदि पर बने नालों की उचित सफाई, जल निकासी,मरम्मत न होने,पर कड़ी चेतावनी दी गई तथा नगरायुक्त व पीडी एनएचएआई आगरा की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जांच कर समस्या निस्तारण के निर्देश दिए गए।