Sunday , 8 February 2026
Home आगरा Agra Local News: The 371st Urs of Shah Jahan begins. Free entry to the Taj Mahal…#agranews
आगरा

Agra Local News: The 371st Urs of Shah Jahan begins. Free entry to the Taj Mahal…#agranews

आगरालीक्स…ताजमहल में शाहजहां और मुमताज की असली क​ब्र खुलीं. 371वें शाहजहां उर्स की गुस्ल की रस्म से हुई शुरुआत. ताजमहल में मिली फ्री एंट्री

आगरा में 371वां शाहजहां उर्स की आज गुरुवार से शुरुआत हो गई है. तीन दिन तक चलने वाले उर्स के पहले दिन गुस्ल की रस्म हुई. इसके लिए तहखाने में मौजूद शहंशाह शाहजहां और मुमताज की असली कब्रों को खोला गया. कब्रों पर गुलाब जल, केवड़से से गुस्ल की रस्म अदा की गई. दोपहर दो बजे से ताजमहल में पर्यटकों के लिएफ्री एंट्री कर दी गई. ताजमहल में लोगों ने फ्री में प्रवेश किया और उसका दीदार किया.

1720 मीटर लंबी सतरंगी चादर चढ़ेगी
शाजहां उर्स के दौरान खुद्दाम ए रोजा कमेटी द्वारा चढ़ाई जाने वाली सर्वधर्म सद्भाव की प्रतीक सतरंगी​ चादर चढ़ाई जाएगी. यह चादर इस बार 1720 मीटर लंबी होगी. उर्स के अंतिम दिन सुबह कुलशरीफ और कुरानख्वानी होगी. फातिहा पढ़ा जाएगा. दिनभर चादरपोशी और पंखे चढ़ाए जाएंगे. कमेटी के अध्यक्ष हाजी ताहिरउद्दीन ताहिर के अनुसार इस बार चादर पिछले बार की चादर से 80 मीटर लंबी होगी.

ताजमहल में फ्री एंट्री
आज 15 जनवरी के बाद अब कल और 16 जनवरी को भी दोपहर दो बजे के बाद से और फिर 17 जनवरी,शनिवार को पूरे दिन ताजमहल में पर्यटक निशुल्क प्रवेश कर सकेंगे. असली मजार का दीदार भी होगा. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का अलर्ट भी जारी किया गया है. हर आने जाने वालों की गतिविधि पर नजर रखी जाएगी.

Related Articles

आगरा

Agra News: A huge invitation rally for the Virat Hindu Sammelan in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन में शामिल होंगी साध्वी प्रज्ञा...

आगरा

Agra Local News: Korean games and Drama are also attracting children and teenagers in Agra….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भी कोरियन गेम के दीवाने हो रहे बच्चे और टीन...

आगरा

Agra Local News: Mahashivratri festival will be held in Agra from February 14 to 17…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में होने जा रहा है महाशिवरात्रि महोत्सव. शिवजी की निकलेगी भव्य...

आगरा

Agra Local News: University team of Agra showcased their talent at the Cultural Youth Festival…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के विवि की टीम ने सांस्कृतिक युवा महोत्सव में दिखाया टैलेंट....

error: Content is protected !!