Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Agra Local News: The police team that solved the theft of Rs 97 lakh in 7 hours was honoured…#agranews
आगरा

Agra Local News: The police team that solved the theft of Rs 97 lakh in 7 hours was honoured…#agranews

292

आगरालीक्स…आगरा पुलिस के काम से जूता कारोबारी खुश. 7 घंटे में 97 लाख की चोरी का खुलासा करने वाली टीम का किया सम्मान. शू फैडरेशन करेगी अब पुलिस के लिए ये काम

मात्र सात घंटे में 97 लाख की चोरी का मामला सुलझाने पर आज द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन ने समस्त पुलिस टीम के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। हींग की मंडी स्थित फैडरेशन कार्यालय में समस्त टीम को स्मृति चिन्ह व पटका पहनानकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एसीपी वीरेन्द्र दुबे, फैडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा, एमएम गेट के थानाध्यक्ष रोहित, नाई की मंडी के थानाध्यक्ष हरेन्द्र ने फैडरेशन के संस्थापक स्व.राजकुमार सामा के मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया।

फैडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा ने कहा कि पुलिस टीम ने मुख्यमंत्री की सेवा सुरक्षा और संवेदना की बात को सत्यार्थ किया। मात्र सात घंटे में चोरी का मामला सुलझा दिया। सम्मान के साथ फैडरेशन द्वारा सीसीटीवी केमरा व कंट्रोल रूप बनवाकर देने की घोषणा भी की गई। इस तरह की चोरी की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसमें मदगगार साबित होंगे सीसीटीवी कैमरे व कंट्रोल रूम। जिससे व्यापारी सुरक्षित माहौल में अपने व्यापार को कर सकेंगे।

इस अवसर पर मौजूद एसीपी वीरेन्द्र दुबे ने कहा कि व्यापारियों का विश्वास था पुलिस व शासन प्रशासन पर, जिस पर हम खरे उतरे। सही समय पर हमें सूचना मिले इसलिए भी हम अच्छा काम कर पाए। हम सभी घटनाओं के लिए अच्छा और सही करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने हाल ही में घटित अन्य घटनाओं की सफलता पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुख्य रूप से नरेन्द्र पुरुस्नानी, दिलप्रीत सिंह, अजय महाजन, अनिल लाल, हरीश वांजनी, सुरेश सीतलानी, गोवर्धन सुनेजा, संजय मगन,चाँद दीवान, प्रमोद जैन, मोना भाई, मुरलीधर जी, राजेश कर्मचंदानी, प्रमोद महाजन, घनश्याम दास जी, दिलीप ख़ुबचंदानी, सुनील विज, भीष्म लालवानी,ईश्वर सेवकानी,ललित जी आदि उपस्थित थे।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण:-

  • थानाध्यक्ष श्री रोहित कुमार थाना मदन मोहन गेट कमिश्ररेट आगरा।
  • उ0नि0 श्री हरेंद्र कुमार थाना अध्यक्ष नई की मंडी, कमिश्ररेट आगरा।
  • उ0नि0 श्री सौरभ सिंह प्रभारी साइबर सर्विलांस टीम, कमिश्ररेट आगरा।
  • उ0नि0 श्री अमित कुमार प्रभारी साइबर ऑपरेशन/काउंटर इंटेलीजेंस टीम, कमिश्ररेट आगरा।
  • उ0नि0 श्री शुभम सिद्धू, साइबर काउंटर इंटेलीजेंस टीम, कमिश्ररेट आगरा।
  • उ0नि0 श्री सुधांशु वाजपेयी साइबर सर्विलांस टीम, कमिश्ररेट आगरा।
  • उ0नि0 श्री सचिन रोशा साइबर सर्विलांस टीम, कमिश्ररेट आगरा।
  • उ0नि0 श्री विश्वेश्वर पंवार थाना एम0एम0गेट, कमिश्ररेट आगरा।
  • उ0नि0 श्री शिवम राठी थाना एम0एम0गेट, कमिश्ररेट आगरा।
  • उ0नि0 श्री विकाश थाना एम0एम0गेट, कमिश्ररेट आगरा।
  • उ0नि0 श्री मोहित कुमार थाना एम0एम0गेट, कमिश्ररेट आगरा।
  • कां0 अजय सिंह, कां0 आदेश, कां0 पवन, कां0 विजय, कां0 नितिन बालियान, कां0 अनूप, कां0 विनय साइबर सर्विलांस/काउंटर इंटेलीजेंस टीम, कमिश्ररेट आगरा।
  • कां0 शुभम वर्मा थाना एम0एम0गेट, कमिश्ररेट आगरा।
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 3rd September 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: The sacred birth anniversary of Param Purush Puran Dhani Huzur Swamiji Maharaj will be celebrated at Dayalbagh on September 4, on the occasion of Janmashtami

आगरालीक्स…जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को दयालबाग में मनाया जाएगा परम पुरुष पूरन...

आगरा

Agra Metro: Metro services to ISBT in Agra could start by September 20; five new stations will be opened…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आईएसबीटी तक 20 सितंबर तक मेट्रो हो सकती है शुरू....

आगरा

Agra News: Mahalakshmi Temple, Balkeshwar Agra complex swayed to the bhajans of the Vallabha Band…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कान्हा के नाम की मेहंदी से रचे हाथ, वल्लभा बैंड...

error: Content is protected !!