Wednesday , 12 March 2025
Home आगरा Agra Lok Sabha elections: BJP’s second hat-trick
आगराटॉप न्यूज़पॉलिटिक्स

Agra Lok Sabha elections: BJP’s second hat-trick

आगरालीक्स…आगरा लोकसभा सीट पर भाजपा की दूसरी हैट्रिक। वर्ष 2009 के चुनाव में डा. राम शंकर कठेरिया से लेकर प्रो. एसपी सिंह बघेल तक…

आगरा लोकसभा सीट सुरक्षित होने पर उतारे कठेरिया
आगरा लोकसभा सीट वर्ष 2009 में परिसीमन के बाद सुरक्षित घोषित हो गई। इस सीट पर भाजपा ने डा. रामशंकर कठेरिया को चुनाव मैदान में उतारा, जबकि बसपा भी अब तक काफी मजबूत हो चुकी थी।

बसपा से मिली भाजपा को कांटे की टक्कर
इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कठेरिया का मुकाबला बसपा के कुंवरचंद्र से हुआ। दोनों में कांटे की टक्कर में कठेरिया 208797 मत प्राप्त हुए, जबकि कुंवरचंद को 193982 मत प्राप्त हुए।

वर्ष 2014 में भाजपा का झंडा ऊंचा रहा
वर्ष 2014 के चुनाव में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने आगरा लोकसभा सीट से डा. राम शंकर कठेरिया को ही चुनाव मैदान में उतारा, जबकि बसपा से रामजीलाल सुमन के भाई नारायन सिंह चुनाव मैदान में उतरे। भाजपा इस चुनाव में भी विजयी रही। कठेरिया को 583716 मत प्राप्त हुए, जबकि सुमन को 283453 मत प्राप्त हुए।

वर्ष 2019 भाजपा के एसपी सिंह को 56 प्रतिशत वोट
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव केंद्र की मोदी सरकार का दूसरा चुनाव था। भाजपा ने आगरा लोकसभा सीट पर सपा-बसपा से भाजपा में आए कद्दावर नेता एसपी सिंह बघेल को प्रत्याशी घोषित किया। भाजपा प्रत्याशी के रूप में एसपी सिंह बघेल ने चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 56 प्रतिशत वोट हासिल किए, उन्हें 646875 प्राप्त किए जबकि बसपा के मनोज कुमार सोनी 435339 मत प्राप्त कर सके, उनक मतों का प्रतिशत 28 रहा।

केंद्र में पीएम मोदी की टीम में मिले महत्तवपूर्ण मंत्री पद
भाजपा के एसपी सिंह बघेल को अपने इस शानदार प्रदर्शन का ईनाम केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण पद देकर मंत्री पद से नवाजा गया। भाजपा ने वर्ष 2024 के चुनाव में भी एसपी सिंह बघेल पर ही अपना विश्वास कायम रखा और भाजपा की पहली सूची में ही प्रत्याशी के रूप में उन्हें हरी झंडी दे दी।

महत्वपूर्ण घटनाक्रम
-भारत में काला धन वापस लाने को एक हजार और पांच सौ के पुराने नोट बंद किए गए। नये करेंसी जारी
-जीएसटी को लागू किया गया, जिससे भारत की अर्थव्यवस्था को बल मिला। यूपी में भाजपा की सरकार बनी।
-भारत में दो आतंकी घटनाओं के बाद भारत ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को नष्ट किया।
-जापान के राष्ट्रपति और अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत का दौरा किया।
-भारत ने कोरोना की महामारी का सफलतापूर्वक सामना किया। करोड़ों लोगों को कोरोना के टीके लगवाए।
-पीएम मोदी दोबारा चुनाव जीते। किसानों के लिए लाया गया कानून किसानों के विरोध के कारण वापस लिया। -सीएए का पहले विरोध अब लागू किया।

Related Articles

आगरा

Obituaries Agra on 12th March 2025 #Agra

आगरालीक्स …आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra News : Kangaroo Kids Pre School children visit Police Station & Fire Station in Agra#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के कंगारू किड्स प्रीस्कूल के नन्हें मुन्ने...

टॉप न्यूज़

Agra News: Police did checking near girls college and schools in Agra…#agranews

​आगरालीक्स…आगरा में गर्ल्स कॉलेज—स्कूलों के पास पुलिस ने की चेकिंग. कॉलेज के...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: Agra felt quite hot today. The day temperature reached 36 degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आज अच्छी खास गर्मी हुई महसूस. दिन का तापमान 36...

error: Content is protected !!