आगरालीक्स… आगरा में सीएम योगी आदित्यनाथ पर सोशल मीडिया के माध्यम से विवादास्पद टिप्पणी की गई, इस मामले में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आगरा के थाना अछनेरा केनगला सावंता निवासी रवीन्द्र पिप्पल पुत्र सियाराम पिप्पल ने बुधवार को फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी थी। पोस्ट डालते ही यह सोशल मीडिया पर शेयर होने लगी। बजरंग दल आरएसएस के पदाधिकारियों ने पुलिस से शिकायत की। मामला एडीजी जोन अजय आनंद तक पहुंचा।
एसएसपी दिनेश चंद दुबे ने पुलिस टीम गठित कर दी। देर शाम रविन्द्र पिप्पल को पोस्ट डालने के आरोप में पकड़ लिया गया। गुरुवार को कोर्ट के सामने पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया।