आगरालीक्स…Agra News : आगरा में टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा की पत्नी से तंग आकर सुसाइड के मामले में पत्नी निकिता और ससुर के खिलाफ गैर जमानती वारंट। ( Agra Manav Sharma Death Case : NBW against wife Nikita & Father in Law#Agra)
आगरा के डिफेंस कॉलोनी में मुंबई में टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा ने 24 फरवरी को सुसाइड कर ली थी, फंदा गले में डालकर वीडियो बनाया था इस वीडियो में पत्नी निकिता शर्मा और ससुरालीजनों से तंग आकर सुसाइड करने की बात कही थी इसके बाद 27 फरवरी को पत्नी निकिता सहित ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
पत्नी और ससुर के खिलाफ गैर जमानती वारंट
28 फरवरी से निकिता शर्मा और न्रपेंद्र शर्मा फरार हैं, विवेचक ने कोर्ट में दोनों के गैर जमानती वारंट के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट ने दोनों के गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। पुलिस ने होली से पहले निकिता शर्मा की मां और बहन को अरेस्ट कर लिया था।
निकिता ने दायर की याचिका, 23 मार्च को सुनवाई
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वहीं निकिता शर्मा ने हाईकोर्ट में अपने नाम से याचिका दायर की है इस पर बुधवार को सुनवाई हुई। अधिवक्ता ने कुछ और समय मांगा है अब 23 मार्च को सुनवाई होनी हैं।