आगरालीक्स.. आगरा के साथ ही फीरोजाबाद, मथुरा सहित पूरी यूपी को 27 मार्च तक लॉक डाउन कर दिया गया है। सीमाएं सील कर दी हैं, घर से बाहर निकलने पर सख्ती से रोक लगाई जा रही है।
आगरा सहित प्रदेश के 17 जिलों में 23 से 25 मार्च तक लॉक डाउन किया गया था, लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अब पूरे उत्तर प्रदेश को लॉक डाउन कर दिया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 25 मार्च से 27 मार्च तक यूपी के सभी 75 जिलों को लॉक डाउन करने की घोषणा की है। साथ ही भरोसा दिलाया है कि किसी भी व्यक्ति को परेशानी नहीं होने दी जाएगी, उसे जरूरी सामान मिलता रहेगा लेकिन घर से बाहर नहीं निकलना है।