Wednesday , 2 September 2026
Home बिगलीक्स Agra Metro: 30 station & Rs 1300 crore project complete in 2024
बिगलीक्स

Agra Metro: 30 station & Rs 1300 crore project complete in 2024

178

आगरालीक्स… आगरा तेज स्पीड से दौडेगा, यमुना एक्सप्रेस वे, लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे और अब मेट्रो, इससे आगरा में रोजगार भी मिलेगा, देखें कहां तक जाएगी मेट्रो। शहर में 14 और 16 किलोमीटर लंबे दो कारीडोर प्रस्तावित हैं। दोनों में 15-15 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। छह स्टेशन अंडरग्राउंड होगा और शेष 24 स्टेशन एलीवेटिड होंगे। पुराने शहर में करीब 6.5 किलोमीटर लाइन अंडरग्राउंड होगी। आगरा में मेट्रो के लिए मंजूरी मिल गई है, 1300 करोड से आगरा में मेट्रो की सवारी कर सकेंगे, इसमें 14 और 16 किलोमीटर के दो कॉरीडोर होंगे। यह काम 2024 तक पूरा होना है।
पहला कारीडोर
सिकंदरा से फतेहाबाद रोड पर होटल ट्राइडेंट तक बनेगा। इसमें पहला स्टेशन सिकंदरा, गुरुद्वारा गुरु का ताल, शास्त्री नगर (आईएसबीटी), विश्वविद्यालय परिसर, आरबीएस कालेज, राजा की मंडी, आगरा कालेज, मेडिकल कालेज, जामा मसजिद, आगरा फोर्ट, ताजमहल, फतेहाबाद रोड, बसई और अंतिम स्टेशन ताजमहल पूर्वी गेट स्टेशन होगा।
सुविधाओं में फेरबदल करना होगा
दूसरा कारीडोर में पहला स्टेशन आगरा कैंट स्टेशन होगा। इसके बाद सुल्तानपुरा, सदर बाजार, प्रताप पुरा, कलेक्ट्रेट, सुभाष पार्क, आगरा कालेज, हरीपर्वत चौराहा, संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज की पुलिया, कमला नगर, रामबाग, फाउंड्री नगर, मंडी समिति, कालिंदी विहार और डिपो झरना नाले के पास बनाया जाएगा।
कॉरीडोर एलिवेटिड अंडरग्राउंड कुल
सिकंदरा-ताज पूर्वी गेट 6.353 किमी 7.647 किमी 14 किमी
आगरा कैंट-कालिंदी विहार 16 किमी – 16 किमी
अंडरग्राउंड आठ स्टेशन
परियोजना के अनुसार, पहले कॉरीडोर के आठ स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे। इसमें यूनिवर्सिटी, आरबीएस कॉलेज, राजामंडी, आगरा कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, जामा मस्जिद, आगरा फोर्ट, ताजमहल स्टेशन।
खंदारी से ताजमहल तक अंडरग्राउंड जाएगी मेट्रो
सिकंदरा से ताजमहल के पूर्वी गेट तक प्रस्तावित पहले कॉरीडोर के अंतर्गत खंदारी से ताजमहल तक मेट्रो ट्रेन अंडरग्राउंड जाएगी। यानी पहले कॉरीडोर के अंतर्गत मेट्रो अधिकांश दूरी अंडरग्राउंड ही चलेगी। दूसरा कॉरीडोर एलिवेटिड होगा।

मेट्रो के दो डिपो बनेंगे
मेट्रो ट्रेनों के संचालन के लिए दोनों कॉरीडोर पर एक-एक डिपो तैयार होगा। परियोजना के अनुसार, पीएसी ग्राउंड पर 16.3 हेक्टेयर जगह में मेट्रो ट्रेनों के लिए मरम्मत डिपो और दूसरा कालिंदी विहार में 11.9 हेक्टेयर की जमीन पर बनेगा।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather: ‘Yellow alert’ for heavy rain is in place until September 6…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आज बारिश ने जमकर भिगोया. 6 सितंबर तक भारी बारिश...

बिगलीक्स

Accident News: Horrific accident involving a truck and bus on the Agra-Firozabad highway; 18 passengers injured.

फिरोजाबादलीक्स…आगरा—फिरोजाबाद हाइवे पर ट्रक और रोडवेज बस में भीषण एक्सीडेंट. मच गई...

बिगलीक्स

Agra News Live: Shops on Drain demolish by Nagar Nigam Team Agra

आगरालीक्स …आगरा में नाले में दुकान के समा जाने से बुजुर्ग महिला...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Video, Uttar Pradesh Sindhi Academy, Lucknow, and International Sindhi Samaj Organization (Women’s Wing) celebrated the grand festival of Teejri in Agra

आगरालीक्स…आगरा में टीजड़ी पर्व पर सिंधी संस्कृति और समृद्ध विरासत की अनूठी...

error: Content is protected !!