Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra Metro Latest News : Yellow color Metro run between Taj east gate to Sikandara metro Station #agrametro
आगराबिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra Metro Latest News : Yellow color Metro run between Taj east gate to Sikandara metro Station #agrametro

519

आगरालरीक्स …आगरा में ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक यलो कलर की मेट्रो दौड़ेगी, जानें कब से आगरा में चलने लगेगी मेट्रो, आगरा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगरा मेट्रो ट्रेन के मॉडल का वर्चुअल अनावरण किया।


ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक पहले कॉरीडोर में पीले रंग की चलेगी मेट्रो
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएसी मैदान में बन रहे आगरा मेट्रो के डिपो का निरीक्षण करने के बाद आगरा मेट्रो ट्रेन के मॉडल का वर्चुअल अनावरण किया। स्क्रीन पर आगरा मेट्रो का ताजपूर्वी गेट स्टेशन दिखाई दे रहा था। पीले रंग की मेट्रो ट्रेन खड़ी हुई थी। ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक बनने वाले पहले कॉरीडोर में पीले रंग की मेट्रो ट्रेन चलेगी। पहले कॉरीडोर में ताजपूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक मेट्रो स्टेशन तैयार किए जा रहे हैं। ट्रायल 2024 में होना है। जबकि दूसरा कॉरीडोर आगरा कैंट स्टेशन से कालिंदी विहार यमुना पार तक बनेगा। 8380 करोड़ के दो कॉरीडोर के आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट का संचालन पूरी तरह से 2026 में होना प्रस्तावित है।
आगरा मेट्रो का ट्रायल 2024 में
आगरा मेट्रो का ट्रायल 2024 में होना है, इसके लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। आगरा मेट्रो के लिए एलस्टॉम कंपनी, सालवी गुजरात द्वारा मेट्रो ट्रेन के लिए कोच बनाए जा रहे हैं। 28 मेट्रो ट्रेन के लिए 84 कोच बनेंगे और एक मेट्रो में तीन कोच होंगे।

7 दिसंबर 2020 को आगरा मेट्रो का हुआ शिलान्यास
पीएम नरेंद्र मोदी ने सात दिसंबर 2020 को आगरा मेट्रो का वर्चुअल शिलान्यास किया था। इसके बाद आगरा मेट्रो का काम शुरू हो गया। पहले कॉरीडोर में ताजमहल पूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक छह मेट्रो स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इसमें से तीन मेट्रो स्टेशन भूमिगत हैं। इन छह मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन का ट्रायल 2024 में होना है।

आगरा मेट्रो एक नजर
8380 करोड़ का प्रोजेक्ट है
पहला कॉरीडोर ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा
दूसरा कॉरीडोर आगरा कैंट स्टेशन से कालिंदी विहार यमुना पार
28 मेट्रो ट्रेन चलेंगी
2024 में ताजमहल पूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक छह मेट्रो स्टेशन पर ट्रायल होना है

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

बिगलीक्स

Agra Live News: Fire break out in girl’s Hostel, Student saves life video

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो आगरा के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, एक मिनट...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s Businessman absconding with Rs 17 Crore silver, FIR lodge

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का कारोबारी 17 करोड़ की 630 किलो चांदी लेकर...

error: Content is protected !!