Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Agra Metro: Metro Project enhanced the beauty of the city…see in pics…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Metro: Metro Project enhanced the beauty of the city…see in pics…#agranews

240

आगरालीक्स…देख लो, ये आपका अपना आगरा ही है. यहां तेज गति से मेट्रो का काम चल रहा है. इससे ताजनगरी की खूबसूरती बढ़ रही है…फोटोज देखें और जानिए कितना हुआ है आगरा मेट्रो का काम….

पहचाना आपने? ये लखनऊ, कानपुर नहीं, आपका आगरा ही है। यहां तेज गति से मेट्रो का डिपो तैयार हो रहा है तो मेट्रो ट्रैक के लिए वायडक्ट भी बनाए जा रहे हैं. जैसे-जैसे मेट्रो का निर्माण कार्य आगे बढ़ रहा है, ताज नगरी की खूबसूरती में और निखार आ रहा है. ताजनगरी में आगरा मेट्रो का काम तेज गति के साथ किया जा रहा है. यूपीएमआरसी की आगरा टीम ने महज 15 महीने में प्रथम स्टेशन ताज ईस्ट गेट का सिविल निर्माण कार्य पूरा कर लिया है. फिलहाल, ताज ईस्ट गेट स्टेशन का बुनियादी ढ़ांचा तैयार होने के बाद अब फिनिशिंग कार्य किए जा रहे हैं. यूपी मेट्रो के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने इस उपलब्धि के लिए आगरा मेट्रो टीम की सराहना की है.

Image

अंडरग्राउंड का चलेगा अब काम
आगरा में ताजमहल से लेकर आरबीएस कॉलेज तक करीब आठ किलोमीटर लंबी दोहरी सुरंग बनेगी और सात अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे. इसके लिए आगरा में अभी तक का रिकॉर्ड 1819 करोड़ का टेंडर दो बड़ी कंपनियों ने मिलकर लिया है.

यहां खोदी जाएगी सुरंग
ताजमहल पूर्वी गेट से आगरा किला, जामा मस्जिद, एसएन मेडिकल कालेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और आरबीएस कॉलेज आगरा मेट्रो के पहले और दूसरे दोनों कॉरीडोर में अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके लिए सुरंग खोदी जाएगी. ताजमहल से आरबीएस कॉलेज तक 7.93 किलोमीटर लंबी सुरंग खोदी जानी है. इसके लिए दो कंपनियों ने मिलकर टेंडर लिए हैं. सुरंग की खोदाई के लिए चार टनल बोरिंग मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा.

Image

अभी तक का सबसे अधिक धनराशि का टेंडर
ताजमहल से आरबीएस कॉलेज तक 7.93 किलोमीटर लंबी सुरंग के लिए अगस्त 2021 में टेंडर निकाले गए थे. अनुमानित लागत 2200 करोड़ थी. सात कंपनियों ने टेंडर डाले थे. इसमें से सेम इंडिया और एफकॉन कंपनी ने मिलकर टेंडर लिया है. दोनों कंपनियों ने 1819.79 करोड़ का टेंडर लिया है.

2024 तक मेट्रो ट्रायल, 2026 तक पूरा होना है का काम
आगरा मेट्रो के पहले कॉरीडोर में ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक पहले कॉरीडोर में ताजमहल पूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक छह स्टेशन बनाए जाने हैं. इनका काम पूरा होने के बाद अप्रैल 2024 तक ट्रायल होना है और बाकी के स्टेशनों का काम 2026 तक पूरा किया जाना है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

error: Content is protected !!