आगरालीक्स…आगरा में आईएसबीटी तक 20 सितंबर तक मेट्रो हो सकती है शुरू. पांच नये स्टेशन होंगे शुरू. आईएसबीटी से बिजलीघर होकर मेट्रो से ताजमहल जाना होगा आसान
पिछले लगभग एक माह से तैयार आगरा में मेट्रो के पांच नये स्टेशन का लोकार्पण 20 सितंबर को हो सकता है. यूपीएमआरसी को इन पांच स्टेशनों पर मेट्रो संचालन के लिए मौखिक अनुमति मिल गई है. ऐसे में आईएसबीटी से बिजलीघर तक मेट्रो का सफर आसान हो जाएगा और इसके साथ ही ताजमहल होकर ताज पूर्वी गेट तक जा सकते हैं. अब इसके लिए लिखित अनुमति का इंतजार किया जा रहा है.
हर तीन मिनट में मिलेगी मेट्रो, आईएसबीटी तक 40 रुपये का चार्ज
ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक 14 किलोमीटर लंबे मेट्रो ट्रैक में 13 स्टेशन हैं। ताजमहल पूर्वी गेट से श्री मनकामेश्वर मंदिर तक छह मेट्रो स्टेशन हैं, बिजलीघर से आईएसबीटी तक पांच मेट्रो स्टेशन हैं। 11 मेट्रो स्टेशन तैयार हो चुके हैं। अब गुरु द्वारा गुरु का ताल और सिकंदरा मेट्रो स्टेशन का निर्माण पूरा होना है।आईएसबीटी से ताजमहल पूर्वी गेट तक 10 से अधिक मेट्रो चलेंगी, जिससे हर दो से तीन मिनट में मेट्रो मिल सकेगी। आईएसबीटी से ताजमहल पूर्वी गेट से मेट्रो का किराया 40 रुपये है। पहुंचने में 24 मिनट लगेगी
ये है किराया
एक स्टेशन तक 10 रुपये
दो स्टेशन तक 15 रुपये
तीन से छह स्टेशन तक 20 रुपये
सात से नौ स्टेशन तक 30 रुपये
10 से 13 स्टेशन तक 40 रुपये
14 से 17 स्टेशन तक 50 रुपये
18 या उससे अधिक स्टेशन 60 रुपये