Wednesday , 17 June 2026
Home आगरा Agra Metro Project: Changed look of VIP Road see in pics#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Metro Project: Changed look of VIP Road see in pics#agranews

163

आगरालीक्स…(6 September 2021 Agra News) आगरा के वीआईपी रोड पर मेट्रो का ट्रैक बिछ गया है. बदला—बदला नजर आने लगा है पूरा रोड. अब इन जगहों पर शुरू होने वाला है काम

पियर कैप को लगाने का चल रहा काम
आगरा में मेट्रो का काम काफी स्पीड से चल रहा है. फिलहाल इसका ट्रैक वीआईपी रोड यानी फतेहाबाद रोड पर बिछ गया है. इससे पूरा मार्ग अब बदला-बदला नज़र आने लगा है. आपको जो बदलाव दिन में नज़र आते हैं, उसके लिए यहां रात को भी काम किया जाता है. इस वक़्त भी पियर कैप को लगाने का काम चल रहा है और बहुत जल्द इस पर U गर्डर का इरेक्शन होगा. यूपी मेट्रो के एमडी कुमार केशव ने इस सफलता के लिए यूपी मेट्रो की टीम आगरा की सराहना कि कुमार केशव ने कहा कि यूपी मेट्रो की टीम ने उत्कृष्टता का परिचय देते हुए कड़ी मेहनत और लगन के साथ इस मुकाम को हासिल किया है.

हाल ही में प्रथम तल पर पहला डबल टी गर्डर रखा गया
यूपीएमआरसी के एमडी कुमार केशव ने बताया कि कानपुर मेट्रो के बाद अब आगरा मेट्रो में भी ऐलिवेटिड स्टेशनों के कॉन्कोर्स निर्माण के लिए डबल टी गर्डर का प्रयोग जा रहा है. कुमार केशव ने बताया कि आगरा मेट्रो के लिए प्रयोग किए जा रहे डबल टी गर्डर 11.4 मीटर लंबे, 3.07मीटर चौड़े एवं 1मीटर उंचे हैं. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि डबल टी गर्डर का वजन 44 टन है. सामान्य रूप से ‘शटरिंग’ प्रणाली द्वारा स्टेशन कांकॉर्स का निर्माण किया जाता है, जिससे सड़क पर एवं यातायात में अवरोध उत्पन्न होता है. शटरिंग में समय भी अधिक लगता है, जिसके परिणाम स्वरूप लागत भी अधिक आती है. वहीं डबल टी गर्डर समय एवं लागत के लिहाज़ से कहीं बेहतर है. ‘प्री-कास्ट’ तकनीक से बना यह गर्डर मात्र कुछ घंटों में ही बीम पर रखा जा सकता है.

अब तक इतना हो चुका काम
ताज ईस्ट गेट से जामा मस्जिद के बीच बन रहे प्रायोरिटी कॉरिडोर के ऐलिवेटिड सेक्शन में अबतक 582 पाइल, 105 पाइलकैप एंव 89 पीयर का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है. ऐलिवेटिड सेक्शन में कुल 686 पाइल, 171 पाइलकैप एवं 171 पीयर का निर्माण किया जाना है. वहीं, बमरौली कटारा स्थित कास्टिंग यार्ड में अबतक 36 डबल टी-गर्डर, 22 पीयरकैप एंव 12 यू गर्डर की कास्टिंग कार्य पूरा कर लिया गया है. इसके साथ ही वायाडक्ट में अबतक 12 पीयरकैप सफलतापूर्वक रखे जा चुके हैं.

आगरा मेट्रो पर एक नजर
गौरतलब है कि ताजनगरी में 29.4 किमी लंबे दो कॉरिडोर का मेट्रो नेटवर्क बनना है, जिसमें 27 स्टेशन होंगे. ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच 14 किमी लंबे पहले कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. इस कॉरिडोर में 13 स्टेशनों का निर्माण होगा. जिसमें 6 एलीवेटेड जबकि 7 भूमिगत स्टेशन होंगे. इसके साथ ही आगरा कैंट से कालिंदी विहार के बीच लगभग 16 कि.मी. लंबे दूसरे कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 14 ऐलीवेटेड स्टेशन होंगे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

UP Live News: 50% Fare concession in roadways bus fare in UP for NEET UG exam on 21st June 2026

यूपीलीक्स…News: आगरा सहित उत्तर प्रदेश में 21 जून को नीट यूजी की...

आगरा

17th June 2026 Zodiac sign, Rashiphal

आगरालीक्स …17 जून बुधवार को चार राशियों के लिए बहुत अच्छा दिन,...

बिगलीक्स

UP Live News: Summer vacations from 20th May to 24th June in Government School’s

लखनऊलीक्स …UP News: सरकारी स्कूलों की गर्मियों की छुट्टी में बदलाव किया...

बिगलीक्स

Agra Live News: 200 industry shifted in Flatted Factory complex Foundary Nagara Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 135 करोड़ की लागत से बने फ्लैटेड...

error: Content is protected !!