आगरालीक्स…आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट की गति को देखने पहुंचे केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर. जानिए क्या कहा केंद्रीय मंत्री ने
काम की गति को लेकर जताई संतुष्टि
केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्कौशल किशोर ने आगरा मेट्रो निर्माण परियोजना का दौरा किया। केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने सबसे पहले पीएसी परिसर में बन रहे विश्वस्तरीय मेट्रो डिपो का जायजा लिया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने एलिवेटिड भाग में ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टोशन पर हो रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान आगरा मेट्रो निर्माण परियोजना के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार राय व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने आगरा मेट्रो निर्माण परियोजना की गति को लेकर संतुष्ठि जताते हुए आगरा मेट्रो टीम की सराहना की। इसके साथ ही कौशल किशोर ने निर्माण परियोजना की गति को बरकरार रखने के निर्देश दिए। इस दौरान आगरा मेटो निर्माण परियोजना के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार राय ने केंद्रीय मंत्री को संयुक्त वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं डबल टी गर्डर की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी।
गौरतलब है कि ताजनगरी में 29.4 किमी लंबे दो कॉरिडोर का मेट्रो नेटवर्क बनना है, जिसमें 27 स्टेशन होंगे। ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच 14 किमी लंबे पहले कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. इस कॉरिडोर में 13 स्टेशनों का निर्माण होगा. जिसमें 6 एलीवेटेड जबकि 7 भूमिगत स्टेशन होंगे. इसके साथ ही आगरा कैंट से कालिंदी विहार के बीच लगभग 16 कि.मी. लंबे दूसरे कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 14 ऐलीवेटेड स्टेशन होंगे।