Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra Metro Project Update : 7.93 Km long tunnel from Taj Mahal to RBS College for 7 underground Metro Station #agranews
आगराबिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra Metro Project Update : 7.93 Km long tunnel from Taj Mahal to RBS College for 7 underground Metro Station #agranews

158

आगरालीक्स ….(Agra News 23rd February 2022 )आगरा में ताजमहल से लेकर आरबीएस कॉलेज तक करीब आठ किलोमीटर लंबी दोहरी सुरंग बनेगी और सात अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके लिए आगरा में अभी तक का रिकॉर्ड 1819 करोड़ का टेंडर दो बड़ी कंपनियों ने मिलकर लिया है।
आगरा में 2020 में मेट्रो का काम शुरू हुआ था। ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक आगरा मेट्रो के पहले कॉरीडोर में काम चल रहा है। आगरा मेट्रो के ट्रैक के साथ ही स्टेशन बनाए जा रहे हैं। आगरा मेट्रो के दो कॉरीडोर बनेंगे, पहला ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा और दूसरी कॉरीडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक होगा। इसमें अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन भी बनाए जाएंगे। इसके लिए सुरंग खोदी जाएगी। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन ने सात अंडर ग्राउंड मेट्रो स्टेशन को सुरंग खोदने के लिए ट्रेंडर निकाले थे।


ताजमहल से आरबीएस कॉलेज तक खुदेगी सुरंग
आगरा मेट्रो के पहले और दूसरे दोनों कॉरीडोर में अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके लिए सुरंग खोदी जाएगी। ताजमहल से आरबीएस कॉलेज तक 7.93 किलोमीटर लंबी सुरंग खोदी जानी है। इसके लिए दो कंपनियों ने मिलकर टेंडर लिए हैं। सुरंग की खोदाई के लिए चार टनल बोरिंग मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा।
अभी तक का सबसे अधिक धनराशि का टेंडर
ताजमहल से आरबीएस कॉलेज तक 7.93 किलोमीटर लंबी सुरंग के लिए अगस्त 2021 में टेंडर निकाले गए थे। अनुमानित लागत 2200 करोड़ थी। सात कंपनियों ने टेंडर डाले थे। इसमें से सेम इंडिया और एफकॉन कंपनी ने मिलकर टेंडर लिया है। दोनों कंपनियों ने 1819.79 करोड़ का टेंडर लिया है।
20 मार्च से कंपनी शुरू कर देगी काम, सात अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन बनेंगे
आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के निदेशक अरविंद राय का कहना है कि दोनों कपंनियों ने सर्वे कर लिया है। चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद 20 मार्च से कंपनी काम शुरू कर देगी। सात अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन बनाए जाने हैं। इसमें से सबसे पहले ताजमहल, आगरा किला और जामा मस्जिद का निर्माण किया जाएगा।
2024 तक मेट्रो ट्रायल, 2026 तक पूरा होना है का काम
आगरा मेट्रो के पहले कॉरीडोर में ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक पहले कॉरीडोर में ताजमहल पूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक छह स्टेशन बनाए जाने हैं। इनका काम पूरा होने के बाद अप्रैल 2024 तक ट्रायल होना है और बाकी के स्टेशनों का काम 2026 तक पूरा किया जाना है।
ऐसी है आगरा मेट्रो स्टेशन
आगरा मेट्रो का पहला कॉरीडोर ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक, 13 स्टेशन प्रस्तावित हैं। तीन एलिवेटेड और सात अंडरग्राउंड स्टेशन बनेंगे
8379.62करोड़ का है आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट
29 मेट्रो चलेंगी और 87 कोच होंगे
यहां खोदी जाएगी सुरंग
ताजमहल पूर्वी गेट से आगरा किला, जामा मस्जिद, एसएन मेडिकल कालेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और आरबीएस कॉलेज

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!