आगरालीक्स..(9 September 2021 Agra News) आगरा मेट्रो के अब अंडरग्राउंड स्टेशनों पर होगा काम. 8 किलोमीटर लंबी खोदी जाएगी सुरंग. जानिए कितनी कहां से कहां तक बनेगी सुरंग और कौन से होंगे स्टेशन
तेजी से चल रहा काम
आगरा में मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है. लेकिन अभी तक ऐलिवेटेड स्टेशनों पर ही काम किया जा रहा है. प्रॉयरिटी कॉरिडोर पर इस समय आगरा मेट्रो के पहले स्टेशन ताज पूर्वी गेट, दूसरे बसई और तीसरे फतेहाबाद रोड स्टेशन के लिए काम चल रहा है. ये तीनों ही स्टेशन एलिवेटेड हैं. लेकिन अब जल्द ही इसके बाद के तीन स्टेशनों ताजमहल, आगरा फोर्ट और जामा मस्जिद पर काम शुरू होगा. खास बात ये है कि अगले तीन स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे. इन तीनों ही स्टेशनों के लिए सुरंग खोदी जाएगी.

8 किलोमीटर लंबी बनेगी सुरंग
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अनुसार आगरा में सात भूमिगत स्टेशनों के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है. अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में टेंडर की बिड खोली जाएगी. इसके बाद अंडरग्राउंड स्टेशनों के लिए काम शुरू किया जाएगा. ताजमहल से आरबीएस तक 7 अंडरग्राउंड स्टेशनों के लिए यह टेंडर है. इन सात स्टेशनों के लिए करीब 8 किलोमीटर लंबी सुरंग खोदी जाएगी. सबसे पहले प्रॉयरिटी कॉरिडोर पर चल रहे तीन भूमिगत स्टेशनों ताजमहल, आगरा फोर्ट और जामा मस्जिद के लिए काम होगा. इसके बाद चार अन्य स्टेशन एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और आरबीएस कॉलेज भी अंडरग्राउंड है. ऐसे में ताजमहल से लेकर पहले जामा मस्जिद तक सुरंग बनाई जाएगी और फिर यहां से हींग की मंडी होते हुए एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी होते हुए आरबीएस तक मेट्रो की सुरंग बनेगी. सातों मेट्रो स्टेशन के लिए 2200 करोड़ रुपये के टेंडर 13 अक्तूबर को खुलेंगे.

ये हैं अंडरग्राउंड स्टेशन
ताजमहल
आगरा फोर्ट
जामा मस्जिद
एसएन मेडिकल कॉलेज
आगरा कॉलेज
राजा की मंडी
आरबीएस कॉलेज
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra Metro
- Agra Metro Project
- Agra Metro Project Update: 8 km long tunnel to be built for underground stations#agranews
- Agra Metro start from November 2021
- Agra Metro update
- Agra news
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- UPMRC agra metro