Wednesday , 29 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Metro Rail Project: Speed of Metro may be 1 Kilometer per 2 minute
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Metro Rail Project: Speed of Metro may be 1 Kilometer per 2 minute

189

आगरालीक्स…आगरा में मेट्रो दो मिनट प्रति किलोमीटर की स्पीड से दौडेगी, सिकंदरा से मेट्रो का काम शुरू होगा, मेट्रो का काम पांच साल में पूरा होना है।
8379 करोड से मेट्रो रेल के दो कॉरिडोर बनेंगे, यह पांच साल में पूरी होगी। गुरुवार रात को आगरा में मेट्रो रेल परियोजना के लिए कैबिनेट ने मंजूरी दे दी, कैबिनेट मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार रात को आगरा और कानपुर मेट्रो रेल परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी की जानकारी दी।
8379 करोड का प्रोजेक्ट
आगरा मेट्रो रेल परियोजना 8379 करोड से बनेगी, मेट्रो का काम पांच साल में पूरा होना है, यानी 2024 में आगरा में मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी। आगरा मेट्रो रेल परियोजना में दो कारिडोर होंगे, पहला कॉरिडोर सिकंदरा से ताप पूर्वी गेट तक होगा, यह 14 किलोमीटर का होगा और 13 स्टेशन होंगे। दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक 15 40 किलोमीटर तक का होगा। इसमें 14 स्टेशन होंगे और ये सभी एलिवेटेड होंगे। आगरा मेट्रो रेल परियोजना पर प्रदेश और केंद्र सरकार की संयुक्त कंपनी लखनउ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन काम करेगी। यह कंपनी आगरा में मेट्रो ट्रेन के लिए ट्रैक, स्टेशन से लेकर ट्रेन चलाने का काम करेगी। मेट्रो की स्पीड दो मिनट प्रति किलोमीटर होगी।
10 दिन में खुल जाएगा कार्यालय
लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले आगरा मेट्रो रेल परियोजना के लिए आगरा में कार्यालय खुलना है, 10 दिन में आगरा में आगरा मेट्रो रेल परियोजना का कार्यालय खुल सकता है।
दो कॉरीडोर होंगे
पहला कॉरीडोर ताज कॉरिडोर
सिकंदरा, गुरु द्वारा गुरु का ताल, आईएसबीटी, शास्त्रीनगर, यूनिवर्सिटी खंदारी परिसर, आरबीएस कॉलेज, राजा की मंडी, मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, जामा मस्जिद, आगरा फोर्ट, ताजमहल, फतेहाबाद रोड, बसई और ताजमहल पूर्वी गेट

दूसरा कॉरीडोर कालिंदी विहार कॉरिडोर
आगरा कैंट, सुल्तानपुरा, सदर बाजार, प्रतापपुरा, कलक्ट्रेट, सुभाष पार्क, आगरा कॉलेज, हरीपर्वत, संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज की पुलिया, कमला नगर, रामबाग, पफाउंड्री नगर, मंडी समिति, कालिंदी विहार
दो डिपो बनेंगे
मेट्रो ट्रेन परियोजना में ट्रेनों के संचालन के लिए दो डिपो बनाए जाएंगे। इसमें से एक डिपो पीएससी ग्राउंड में 16. 3 हेक्टेयर में बनेगा और दूसरा कालिंदी विहार में 11. 9 हेक्टेयर में बनाया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Lives: Kawad Yatra preparation in Agra, Video

आगरालीक्स आगरा में सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर कड़े इंतजाम, मानक...

बिगलीक्स

Agra News Live: Woman goes missing after Fifth day of Marriage

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में शादी के पांच दिन बाद पत्नी गायब,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Sorry gives freedom to do wrong things Says Jaya Kishori

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो. आगरा में जया किशोरी ने कहा आजकल की सॉरी...

बिगलीक्स

Agra News Live: FSDA taken sample of Food Items in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में त्योहारी सीजन को देखते हुए एफएसडीए की टीम...

error: Content is protected !!