Thursday , 30 July 2026
Home आगरा Agra metro speed fast. All 144 double t girders successfully placed for construction of three station concourses…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra metro speed fast. All 144 double t girders successfully placed for construction of three station concourses…#agranews

141

आगरालीक्स…(25 January 2022 Agra News) आगरा मेट्रो की स्पीड तेज. तीनों स्टेशन के कॉन्कोर्स निर्माण के लिए सफलतापूर्वक रखे गए सभी 144 डबल टी गर्डर, रिकॉर्ड टाइम में पाइलिंग कार्य हुआ पूर्ण

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने 5 महीने से भी कम समय में आगरा मेट्रो प्रायोरिटी कॉरिडोर के ऐलिवेटिड भाग में तीनों स्टेशनों के कॉन्कोर्स निर्माण के लिए सभी 144 डबल टी गर्डर सफलतापूर्वक रखकर उत्कृष्टता की मिसाल पेश की है। इसके साथ ही एक साल, 1 महीना एवं 16 दिन में सभी 684 पाइल का निर्माण पूर्ण कर लिया है। यूपी मेट्रो के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने इस उपलब्धि के लिए आगरा मेट्रो टीम की सराहना की है।

यूपी मेट्रो के एमडी कुमार केशव ने कहा कि आगरा मेट्रो टीम ने 5 महीने से भी कम समय में सभी 144 डबल टी गर्डर का परिनिर्माण कर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त, 2021 को ताज ईस्ट गेट पर पहला डबल टी गर्डर ऱखा गया था। इसके साथ ही कुमार केशव ने कहा कि 07 दिसंबर, 2020 को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आगरा मेट्रो के सिविल निर्माण कार्य के शुभारंभ के बाद 1 महीना एवं 16 दिन में सभी 684 पाइल का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। कुमार केशव ने कहा कि अप्रैल, 2022 से सिविल निर्माण के साथ अन्य सिस्टम पर काम शुरू किया जाएगा।

प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने कहा कि उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की लखनऊ मेट्रो एवं कानपुर मेट्रो रेल परियोजनाएं देश की सबसे तेज बनने वाली मेट्रो परियोजनाएं हैं। यूपीएमआरसी द्वारा लखनऊ मेट्रो की यात्री सेवाएं निर्धारित समय से 40 दिन पूर्व शुर कर दी गई थीं, जबकि कानपुर मेट्रो की यात्री सेवाएं महज 2 साल 1 महीने एवं 15 दिन शुरू कर दी हुईं। कुमार केशव ने कहा कि आगरा मेट्रो भी निर्धारित समय पर जनता की सेवा में समर्पित होगी।

Image

बता दें कि ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच बन रहे प्रथम कॉरिडोर के प्रायोरिटी सेक्शन में तेज रफ्तार के साथ निर्माण कार्य किया जा रहा है। ताज ईस्ट गेट से जामा मस्जिद के बीच प्रायोरिटी कॉरिडोर के ऐलिवेटिड भाग में रिकॉर्ड टाइम में सभी 684 पाइल का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। इसके साथ ही अबतक 171 में से 157 पाइलकैप और 171 में से 146 पियर्स (पिलर) का निर्माण किया जा चुका है। इसके साथ ही अबतक 53 पीयरकैप एवं 52 यू गर्डर का परिनिर्माण किया जा चुका है।

गौरतलब है कि 07 दिसंबर, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में वर्चुअल माध्यम से आगरा मेट्रो रेल परियोजना के सिविल निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया था। इसके बाद तेज गति से काम करते हुए आगरा मेट्रो टीम ने प्रायॉरिटी सेक्शन के ऐलिवेटिड भाग में रिकॉर्ड टाइम में पाइलिंग कार्य पूर्ण कर लिया है।

ताजनगरी आगरा में 29.4 किमी. लंबे दो कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें कुल 27 स्टेशन होंगे। 14 कि.मी. लंबे प्रथम कॉरिडोर का निर्माण ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच किया जा रहा है। इस कॉरिडोर में 13 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 6 ऐलीवेटिड जबकि 7 भूमिगत स्टेशन होंगे। वहीं, आगरा कैंट से कालिंदी विहार के मध्य लगभग 16 कि.मी. लंबे दूसरे कॉरिडोर में 14 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा, जिसके सभी स्टेशन ऐलीवेटिड होंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: 26 year old youth going to attend lover marriage his dead body found in drain

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में प्रेमिका की शादी में जाने के लिए...

बिगलीक्स

Agra News Live: Woman & her land lord died in road accident

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में पुलिस द्वारा पकड़े गए बेटो को छुड़ाने गईं...

बिगलीक्स

Agra Weather News: 24.8 MM rain recorded in last 24 hours in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बीते 24 घंटे में 24.8 एमएम बारिश हुई,...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 30th July 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का 30 जुलाई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ लोक परीक्षा...

error: Content is protected !!