आगरालीक्स.. आगरा में मेट्रो के लिए सर्वे शुरू हो गया है। आगरा मेट्रो के लिए एक कार्यकारी निदेशक नियुक्ति किए जाएंगे, उनकी निगरानी में मेट्रो का कार्य पूरा होगा।
बुधवार को सिकंदरा से ताजमहल पूर्वी गेट तक बनने वाले पहले कॉरीडोर का सर्वे शुरू हुआ। टीम ने जिन स्थानों पर मेट्रो स्टेशन बनाए जाने हैं, वहां जमीन की उपलब्धता देखी।
यह है आगरा मेट्रो
आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट की लागत 8379 करोड़ रुपये है।
आगरा मेट्रो की कुल लंबाई 30 किमी होगी
दोनों कॉरिडोर पर तीस स्टेशन होंगे।
दोनों कॉरिडोर पर 22 स्टेशन एलीवेटेड और आठ स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे।
दो कॉरीडोर होंगे
पहला कॉरीडोर ताज कॉरिडोर
सिकंदरा, गुरु द्वारा गुरु का ताल, आईएसबीटी, शास्त्रीनगर, यूनिवर्सिटी खंदारी परिसर, आरबीएस कॉलेज, राजा की मंडी, मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, जामा मस्जिद, आगरा फोर्ट, ताजमहल, फतेहाबाद रोड, बसई और ताजमहल पूर्वी गेट
दूसरा कॉरीडोर कालिंदी विहार कॉरिडोर
आगरा कैंट, सुल्तानपुरा, सदर बाजार, प्रतापपुरा, कलक्ट्रेट, सुभाष पार्क, आगरा कॉलेज, हरीपर्वत, संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज की पुलिया, कमला नगर, रामबाग, पफाउंड्री नगर, मंडी समिति, कालिंदी विहार
दो डिपो बनेंगे
मेट्रो ट्रेन परियोजना में ट्रेनों के संचालन के लिए दो डिपो बनाए जाएंगे। इसमें से एक डिपो पीएससी ग्राउंड में 16. 3 हेक्टेयर में बनेगा और दूसरा कालिंदी विहार में 11. 9 हेक्टेयर में बनाया जाएगा।