Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra Metro Update: CM Yogi Adityanath inaugurates High Speed Train Trial of Agra Metro at Taj East Gate Station…#agranews
आगराबिगलीक्स

Agra Metro Update: CM Yogi Adityanath inaugurates High Speed Train Trial of Agra Metro at Taj East Gate Station…#agranews

146

आगरालीक्स…आगरा मेट्रो ट्रेन के हाईस्पीड ट्रायल रन का सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया शुभारंभ. 6 किमी. लंबे ट्रैक पर दौड़ेगी आगरा मेट्रो. पढ़ें आगरा मेट्रो की खासियत

आगरा मेट्रो के हाई स्पीड ट्रेन ट्रायल का शुभारंभ आज उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आगरा मेट्रो रेल परियोजना के ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन पर किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, “आगरा अमूल्य विरासत और संस्कृति वाला ऐतिहासिक शहर है। उत्तर प्रदेश मेट्रो के अधिकारी सराहनीय कार्य कर रहे हैं और परियोजना को समय पर क्रियान्वित कर रहे हैं। देश के अंदर उत्तर प्रदेश में ही सबसे अधिक शहरों में मेट्रो सेवाएं चल रही हैं। आगरा भी भविष्य में एक मेट्रो शहर के रूप में उभरेगा जिससे रोजगार के भरपूर अवसर पैदा होंगे, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और विश्व मानचित्र पर शहर की छवि और भी उज्ज्वल होगी। “

उन्होंने कहा, “यूपीएमआरसी अपने निर्धारित समय से 6 महीने पहले इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी प्रयास कर रहा है। कार्यक्रम अगस्त 2024 के लिए चिह्नित है और यूपीएमआरसी की टीम फरवरी 2024 तक परियोजना को निष्पादित करने की योजना बना रही है। फरवरी 2024 तक आगरा के लोगों के लिए मेट्रो सेवाएं चालू हो जाएंगी”, यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि, “यूपीएमआरसी ने हमेशा मेट्रो परियोजनाओं को समय पर या समय से पहले निष्पादित किया है। इस बार भी हम आगरा के लोगों को तय समय सीमा से पहले विश्व स्तरीय मेट्रो पहुंचाने की उपलब्धि अर्जित करेंगे।’’

गौरतलब है कि आगरा मेट्रो डिपो में पहले से ही मेट्रो का लो स्पीड ट्रायल किया जा रहा था। अब, मेट्रो ट्रेनों का हाई स्पीड ट्रायल तीन एलिवेटेड स्टेशनों वाले 3 किमी लंबे एलिवेटेड वायाडक्ट पर शुरू होगा, जो 6 किमी लंबे पहले कॉरिडोर के प्रॉयरिटी सेक्शन (ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन से जामा मस्जिद तक) का एक हिस्सा है। ज्ञात हो कि आगरा मेट्रो रेल परियोजना के अंतर्गत कुल 29.4 किलोमीटर लंबाई के दो कोरिडोर हैं। पहला कॉरिडोर ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा तक जाता है और यह 13.7 किलोमीटर लंबा है। इस कॉरिडोर में 6 एलिवेटेड और 7 अंडरग्राउंड स्टेशन हैं। दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक जाता है और 15.7 किलोमीटर लंबा है। यह पूरा कॉरिडोर एलिवेटेड है जिसमें 14 मेट्रो स्टेशन शामिल हैं।

आगरा मेट्रो ट्रेन की विशेषताएंः
आगरा मेट्रो रेल परियोजना के लिए मेट्रो ट्रेनों के लुक का अनावरण उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 8 अगस्त 2022 को किया गया।
सभी मेट्रो ट्रेनें रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम से लैस हैं और इससे 35 प्रतिशत तक ऊर्जा की बचत होगी।
ट्रेनों में कार्बन डाइऑक्साइड आधारित सेंसर भी लगे हैं जो ऊर्जा की बचत करते हैं।
ट्रेनों का प्रबंधन और संचालन विश्व स्तरीय आगरा मेट्रो डिपो से किया जाएगा और स्वचालित सीबीटीसी मोड (कम्यूनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल) से संचालित किया जाएगा, जिससे ट्रेन संचालन बिल्कुल सुरक्षित हो जाएगा।
आगरा में मेट्रो हर पांच मिनट में उपलबध होगी। एक बार में 900 से अधिक यात्री कर सकेंगे मेट्रो में सफर;

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!