Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Agra Metro Update: First curved U-Girder successfully erected; D-Wall work for crossover section at Ramlila maidan complete…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra Metro Update: First curved U-Girder successfully erected; D-Wall work for crossover section at Ramlila maidan complete…#agranews

336

आगरालीक्स…आगरा मेट्रो अपडेट—टनल बोरिंग मशीन के लॉन्चिंग शाफ्ट की डायफ्राम वॉल का निर्माण पूरा, सफलतापूर्वक रखा गया पहला कर्व यू-गर्डर

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा रामलीला ग्राउंड में टनल बोरिंग मशीन के लॉन्चिंग शाफ्ट की डायफ्राम वॉल का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही डिपो लाइन में पहले कर्व यू गर्डर का सफलतापूर्वक परिनिर्माण किया गया है। यूपी मेट्रो के प्रबंध निदेशक श्री सुशील कुमार ने इस उपलब्धि के लिए आगरा मेट्रो टीम की सरहाना की है। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि आगरा मेट्रो प्रायॉरिटी कॉरिडोर में 3 भूमिगत स्टेशन (ताजमहल, आगरा फोर्ट एवं जामा मस्जिद) का निर्माण किया जा रहा है। फिलहाल, तीनों भूमिगत स्टेशनों पर निर्माण कार्य तेज गति के साथ जारी है। इसके साथ ही श्री सुशील कुमार ने बताया कि आगरा मेट्रो टीम द्वारा डिपो लाइन को घुमाव देने हेतु कर्व यू-गर्डर का परिनिर्माण शुरू कर दिया है।

बता दें रामलील ग्राउंड में कट एंड कवर प्रणाली के तहत 130 मीटर लंबाई एवं 25 मीटर चौडाई वाले ट्रैक क्रॉसओवर (ट्रेन के ट्रैक बदलने का स्थान) का निर्माण किया जा रहा है। जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के एक छोर पर बन रहे क्रासओवर के अग्रिम भाग से दो टीबीएम को लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद दोनों टीबीएम आगरा फोर्ट होते हुए ताजमहल मेट्रो स्टेशन तक लगभग 2.65 कि. मी. टनल का निर्माण करेंगी। वहीं, मेट्रो डिपो को मेनलाइन से जोड़ने वाली डिपो लाइन में कर्व यू गर्डर को परिनिर्माण शुरू कर दिया है। आगरा मेट्रो टीम द्वारा डिपो लाइन में कुल 40 कर्व यू-गर्डर का परिनिर्माण किया जाना है। वायाडक्ट को घुमाव देने हेतु प्रयोग किए जा रहे कर्व यू-गर्डर की लंबाई 23 मीटर है। एक कर्व कर्व यू-गर्डर का वजन लगभग 150 टन है।

गौरतलब है कि ताजनगरी में 29.4 किमी लंबे दो कॉरिडोर का मेट्रो नेटवर्क बनना है, जिसमें 27 स्टेशन होंगे। ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच 14 किमी लंबे पहले कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. इस कॉरिडोर में 13 स्टेशनों का निर्माण होगा। जिसमें 6 एलीवेटिड जबकि 7 भूमिगत स्टेशन होंगे. इस कॉरिडोर के लिए पीएसी परिसर में डिपो का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही आगरा कैंट से कालिंदी विहार के बीच लगभग 16 कि.मी. लंबे दूसरे कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 14 ऐलीवेटेड स्टेशन होंगे। इस कॉरिडोर के लिए कालिंदी विहार क्षेत्र में डिपो का निर्माण किया जाएगा।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Help Desk and Holding areas set up at Agra Cantt and Mathura Junction for PET Exam 2026 …#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पीईटी परीक्षा के लिए आने वाले परीक्षार्थियों के लिए रेलवे...

आगरा

Agra News: Cultural Week Finale Celebrated at St. Anthony’s Academy…#agranews

आगरालीक्स...सेंट एंथोनीज़ एकेडमी में मनाया कल्चरल वीक फिनाले. छात्रों को भारतीय त्योहारों,...

आगरा

Agra News: Re-polling will be held on October 26 at three booths in the Agra Division Teachers’ Constituency…#agranews

आगरालीक्स…आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन बूथों पर 26 अक्टूबर को...

आगरा

Agra News: Major action ahead of the festival: 273 packets of makhana seized; 12 samples sent for testing…#agranews

आगरालीक्स..आगरा में त्योहार से पहले बड़ी कार्रवाई 273 पैकेट मखाना किए सीज....

error: Content is protected !!