Voting tomorrow on eight seats of the state including Aligarh-Mathura,
Agra Nagar Nigam, Environment Engineer Rajiv Rathi Transfer to Muradabad #agranews
आगरालीक्स.. आगरा के नगर निगम के पर्यावरण अभियंता राजीव राठी का तबादला, कूडा कलेक्शन घोटाले में आरोपी राजीव राठी को मुरादाबाद भेजा गया है।
आगरा में डोर टू डोर कूडा कलेक्शन के लिए कंपनी से करार किया गया। कंपनी द्वारा कूडा उठाए बिना और कूडा कलेक्शन का चार्ज लेने के बाद नगर निगम में जमा नहीं किया। कूडा कलेक्शन में हुए घोटाले पर पिछले साल छह जनवरी को कंपनी का करार निरस्त कर दिया गया था। इसके प्रभारी नगर निगम के पर्यावरण अभियंता राजीव राठी से सभी प्रभार छीन लिए गए थे। राजीव राठी के खिलाफ पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया था।
राजीव राठी का हुआ तबादला
इस मामले में नगर निगम के पर्यावरण अभियंता राजीव राठी का बुधवार रात को तबादला कर दिया गया। नगर विकास विभाग के विशेष सचिव संजय कुमार यादव ने आदेश जारी करते हुए राजीव राठी का तबादला मुरादबाद कर दिया है।