आगरालीक्स…आगरा में कार फ्री डे. शनिवार को साइकिल से चैंबर भवन पहुंचे अध्यक्ष सहित नेशनल चैंबर के सदस्य. पर्यावरण बचाने के लिए पहल
साइकिल से पहुंचे चेंबर भवन
हर शनिवार को कार से न चलने की नेशनल चैंबर की अपील को सभी ने सराहा और आज पहले शनिवार को चेंबर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल अपने साथी पदाधिकारी एवं सदस्यों तथा विजय नगर पार्षद नेहा गुप्ता के साथ श्री राधा कृष्ण मंदिर विजय नगर कॉलोनी से जीवनी मंडी स्थित नेशनल चैंबर भवन को रवाना हुए.
पर्यावरण जागरूकता के लिए आगे आया चैंबर
आगरा नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण जागरूकता अभियान में नेशनल चैंबर द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया जा रहा है. इसी क्रम में दिनांक 5 अप्रैल 2021 को चेंबर भवन में मेयर नवीन जैन द्वारा उपरोक्त कार फ्री डे के शुभारम्भ पर एक पोस्टर का विमोचन किया गया था जिसमें यह अपील की थी कि चेंबर के सदस्य सप्ताह में 1 दिन शनिवार को कार नहीं चलाएंगे. शनिवार को “कार फ्री डे” के रूप में मनाएंगे.
इसी क्रम में घोषणा के बाद आज 10 अप्रैल 2021, पहले शनिवार को उपरोक्त मुहिम को मूर्त रूप देने की शुरुआत की गयी। साइकिल से चैम्बर आने वालों में अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, पार्षद नेहा गुप्ता, कोषाध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल, राजेश अग्रवाल (इंफ्रा पावर) रविंद्र अग्रवाल, मनोज कुमार गुप्ता, दिनेश गुप्ता, नरेंद्र शाक्य, अंकुश गुप्ता, विवेक जैन आदि थे.