आगरालीक्स…. ताजमहल कोरोना काल में बंद रहा, इसके बाद भी एक लाख से अधिक के शू कवर इस्तेमाल हो गए। आरटीआई में खुलासा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा में आरटीआई से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। कोरोना काल में ताजमहल बंद रहा था, आरटीआई में कोरोना काल में ताजमहल में शू कवर की खरीद और बकाया की जानकारी मांगी गई।
आरटीआई से खुला मामला, बंद ताजमहल में कैसे शू कवर हुए इस्तेमाल
आरटीआई के जवाब में बताया गया कि जनवरी 2020 से जुलाई 2021 तक खरीदे गए शू कवर तीन लाख, 30 हजार 200 शू कवर खरीदे गए। इसके बाद एक और आरटीआई में बताया गया कि 31 जुलाई 2021 तक 2.05 लाख शू कवर बकाया हैं। इस तरह ताजमहल में जनवरी 2020 से जुलाई 2021 तक 1.05 लाख शू कवर इस्तेमाल किए गए। ये शू कवर उस समय इस्तेमाल हुए जब ताजमहल बंद था। कोरोना काल में 2020 में ताजमहल 188 दिन और 2021 में 60 दिन बंद रहा था। शू कवर भारतीय टिकट पर नहीं मिलता है, विदेशियों को ही दिया जाता है। ताजमहल खुलने के बाद भी विदेशी पर्यटक नहीं आए थे।