आगरालीक्स…Agra News : आगरा के डॉ. कमलेश टंडन हॉस्पिटल एंड टेस्ट टयूब टेस्ट ट्यूब सेंटर ने कई परिवारों को नन्हें मेहमान की खुशियां दीं। नए साल पर 10 नवजात की किलकारी गूंजी। ( Agra News : 10 birth in Dr. Kamlesh Tandon Hospital & Test Tube baby center, Agra #Agra )
आगरा के डॉ. कमलेश टंडन हॉस्पिटल एंड टेस्ट टयूब टेस्ट ट्यूब बेबी एंड क्रिटिकल केयर सेंटर, बाग फरजाना में नए साल पर एक जनवरी 2025 यानी बुधवार को 10 शिशुओं की किलकारी गूंजी। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित टंडन ने बताया कि छह शिशुओं का जन्म सिजेरियन और चार शिशुओं का जन्म नार्मल डिलीवरी से हुआ। नार्मल डिलीवरी यानी सामान्य प्रसव वाली दो गर्भवती प्रसव पीड़ा होने के साथ आईं थी तो दो केस में दवा देकर दर्द कराए गए। सभी नवजात स्वस्थ्य हैं और मां के साथ ही परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं हैं।

आईवीएफ से घर में आई खुशियां
वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ व आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. वैशाली टंडन ने बताया कि एक जनवरी को कराई गई डिलीवरी अधिकांश आईवीएफ से गर्भधारण करने वाले केस थे। वाली महिलाएं थी।