आगरालीक्स…. आगरा में इलेक्ट्रोनिक कार, बाइक, स्कूटी के लिए 100 चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। इन स्टेशन से खाली बैटरी छोड़कर चार्ज बैटरी भी ली जा सकेगी। 29 नवंबर को खुलेंगे टेंडर।
यमुना एक्सप्रेस वे, आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर बैटरी स्वैपिंग व्यवस्था युक्त ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने हैं। यूपी में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर 2000 ईवी चार्जिंग स्टेशन बनने हैं। इसमें से आगरा में 100 चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।
10 साल के लिए लीज पर दी जाएगी जमीन
ईवी चार्जिंग स्टेशन पीपीपी मॉडल पर बनेंगे, इसके लिए यूपीडा द्वारा 10 साल के लिए सामान्य लीज पर जमीन दी जाएगी। यूपीडा द्वारा चार्जिंग स्टेशनों के लिए ई टेंडर पोर्टल के जरिए 20 अक्टूबर को निविदा प्रस्तुत की गई। 11 नवंबर से आवेदन मांगे जाएंगे और 28 नवंबर को अंतिम तिथि है। 29 नवंबर को टेंडर खुलेंगे।